जयपुर में 54 हजार नाम वोटर लिस्ट से हटे: एक महीने में विद्याधर नगर से सबसे ज्यादा वोटर शिफ्ट 

<p><em><strong>राजस्थान में अगले महीने विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग लिस्ट तैयार हो गई है। इस लिस्ट को देखें तो इसमें जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों में से विद्याधर नगर ऐसी सीट है। जहां से एक महीने में सबसे ज्यादा वोटर्स शिफ्ट हुए हैं। सबसे ज्यादा वोटर्स, जिनका नाम दो जगह मतदाता सूची में दर्ज है। वह भी इसी क्षेत्र में मिले है।</strong></em></p>

जयपुर में 54 हजार नाम वोटर लिस्ट से हटे: एक महीने में विद्याधर नगर से सबसे ज्यादा वोटर शिफ्ट 
07-10-2023 - 10:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जिला निर्वाचन ऑफिस से जारी फाइनल सूची देखें तो ड्राफ्ट पब्लिकेशन (21 अगस्त, 2023) के बाद जब दोबारा मतदाता सूचियों का रिव्यू किया और नाम जोड़ने-हटाने का अभियान चलाया। इसके बाद यह रिपोर्ट सामने आई। 40 दिन चले इस अभियान में कुल 54 हजार 189 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। इसमें सबसे ज्यादा 31 हजार 802 ऐसे मतदाता हैं। जो एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे विधानसभा क्षेत्र में शिफ्ट हो गए। साथ ही, कहीं और चले गए जबकि 5340 ऐसे मतदाता हैं, जिनका नाम एक से ज्यादा मतदाता सूची में दर्ज था।
विद्याधर नगर से सबसे ज्यादा वोटर्स शिफ्ट
जयपुर शहर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट ऐसी है, जहां से पिछले 40 दिन के अंदर सबसे ज्यादा वोटर्स शिफ्ट हुए है। यहां से कुल 4611 वोटर्स शिफ्ट हुए हैं। इनके नाम यहां की मतदाता सूची से हटाए गए। इसी तरह रिपीट नाम यानी एक से ज्यादा मतदाता सूची में नाम दर्ज होने वाले वोटर्स भी सबसे ज्यादा यहीं मिले। यहां ऐसे 759 वोटर्स मिले, जिनके नाम हटाए गए।
17 हजार से ज्यादा वोटर्स के नाम हटाए
जयपुर जिले में एक माह 10 दिन तक किए इस रिव्यू में 17 हजार 40 ऐसे वोटर्स के नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए, जो मर चुके थे। इसमें भी सबसे ज्यादा मामले दूदू विधानसभा क्षेत्र के थे। जहां से 1465 ऐसे मतदाताओं के नाम हटाए गए। इनकी डेथ हो चुकी थी। इसके अलावा आदर्श नगर, बगरू और बस्सी भी ऐसे विधानसभा एरिया रहे जहां से 1100 या उससे ज्यादा डेथ मतदाताओं के नाम सूची से डिलिट किए गए।
1.96 लाख वोटर्स 20 साल से छोटे
जयपुर की 19 विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 1 लाख 96 हजार 834 ऐसे युवा वोटर्स हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 20 साल से कम है। यूथ वोटर्स (18 से 39 उम्र के) की स्थिति देखें तो इनकी संख्या 25 लाख 82 हजार 290 है, जो कुल वोटर्स में 50 फीसदी से भी ज्यादा है। जबकि 1 लाख 2 हजार 406 वोटर्स ऐसे हैं, जो 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के है।
यूं देख सकते है अपना नाम वोटर लिस्ट में
निर्वाचन आयोग ने सभी विधानसभा क्षेत्र की फाइनल वोटर लिस्ट को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, जहां जाकर आमजन इसको देख सकते है। यहां जाने के बाद सिटीजन सेंटर में दिए ऑप्शन फाइनल फोटो इलेक्टोरल रोल्स एसएसआर में जाना होगा। यहां जिला और विधानसभा क्षेत्र को चिह्नित करके अपने एरिया की वोटर लिस्ट डाउनलोड करके अपना नाम और बूथ देख सकेंगे।
नामांकन होने तक जुड़वा सकेंगे नाम
निर्वाचन आयोग के सीईओ प्रवीण गुप्ता ने फाइनल मतदाता सूची जारी करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा- जिन व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़े हैं। वे चाहे तो नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए व्यक्ति को अपने एरिया के बीएलओ से संपर्क करके आवेदन करना होगा। ताकि उसका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।