आम आदमी पार्टी ने शुरू किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान, सीएम अरविंद की पत्नी सुनीता ने की इस अभियान की घोषणा

<p><em>दिल्ली के कथित शराब घोटाला कांड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर मुख्&zwj;यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। अदालत ने उनकी हिरासत की अवधि 2 अप्रेल तक के लिए बढ़ा दी है। इन स्थितियों के बीच सीएम केजरीवाल की पत्&zwj;नी सुनीता केजरीवाल की ओर से राजनीतिक बागडोर संभालने में लगी हैं।</em></p>

आम आदमी पार्टी ने शुरू किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान, सीएम अरविंद की पत्नी सुनीता ने की इस अभियान की घोषणा
29-03-2024 - 01:38 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उन्होंने एक बार फिर से अपना संबोधन दिया और कहा कि कोर्ट में बोलने के लिए बहुत हिम्‍मत की जरूरत होती है। उन्होंने ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान शुरू करने की भी जानकारी दी। सुनीता केजरीवाल ने व्हाट्सएप नंबर जारी कर अरविंद केजरीवाल के समर्थन में अभियान चलाने की घोषणा की है। बता दें कि कोर्ट ने अपने आदेश में सुनीता केजरीवाल को पति अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने की इजाजत दे रखी है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा, ' उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) जो कुछ कोर्ट के सामने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए, पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं। देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी है। आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई, अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।