"7 नये विमान गिराये गए": डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया दावा..कहा, व्यापार से सुलझाए भारत-पाक विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर यह दावा दोहराया कि भारत-पाकिस्तान के बीच मई महीने में हुए सैन्य तनाव के दौरान “सात नये विमान मार गिराये गए।” जापान की अपनी यात्रा के दौरान बिज़नेस लीडर्स को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापार को हथियार बनाकर कई वैश्विक संघर्षों को रोका, जिसे उन्होंने “दुनिया की सेवा” बताया..

"7 नये विमान गिराये गए": डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया दावा..कहा, व्यापार से सुलझाए भारत-पाक विवाद
29-10-2025 - 12:54 PM

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर यह दावा दोहराया कि भारत-पाकिस्तान के बीच मई महीने में हुए सैन्य तनाव के दौरान “सात नये विमान मार गिराये गए।” जापान की अपनी यात्रा के दौरान बिज़नेस लीडर्स को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापार को हथियार बनाकर कई वैश्विक संघर्षों को रोका, जिसे उन्होंने “दुनिया की सेवाबताया।

ट्रंप ने कहा, अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो वे आपस में भिड़ रहे थे। सात नये, खूबसूरत विमान गिरा दिये गए।”

उन्होंने आगे कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (शहबाज़ शरीफ़) — बहुत अच्छे व्यक्ति हैं और फील्ड मार्शल असीम मुनीर से भी कहा कि अगर आप लोग लड़ाई करेंगे तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगे।”

ट्रंप के अनुसार, हमने कहा कि अगर आप लड़ेंगे तो कोई डील नहीं होगी और 24 घंटे के भीतर मामला खत्म हो गया। यह वाकई हैरान करने वाला था।” उन्होंने आगे जोड़ा कि मेरा मानना है कि व्यापार ही 70 प्रतिशत कारण है कि दुनिया में युद्ध नहीं हुए।”

ट्रंप का यह दावा नया नहीं है, उन्होंने पहले भी कई मौकों पर भारत-पाक संघर्ष को खत्म कराने में अपनी भूमिका का दावा किया है।
हालांकि, भारत ने लगातार यह स्पष्ट किया है कि दोनों देशों के बीच संघर्षविराम की समझौता-वार्ता सीधे दोनों सेनाओं के डीजीएमओ (Director Generals of Military Operations) के स्तर पर हुई थी, न कि किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।