बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे बनेगी 7 किलोमीटर लंबी सुरंग

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे बनेगी 7 किलोमीटर लंबी सुरंग
24-09-2022 - 10:53 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट के लिए समुद्र के नीचे सात किलोमीटर लंबी सुंरग बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए महाराष्ट्र में 21 किलोमीटर लम्बी सुरंग बनाई जानी है, जिसमें सात किलोमीटर समुद्र के नीचे होगी, इस तरह की सुरंग देश में पहली बार निर्मित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एनएचएसआरसीएल ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) और न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) का इस्तेमाल करते हुए करीब 21 किलोमीटर लंबी सुरंग के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। यह सुरंग महाराष्ट्र राज्य में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स भूमिगत स्टेशन और शिलफाटा के बीच होगी। ठाणे क्रीक (इंटरडिडल जोन) में समुद्र के नीचे 7 किमी सुरंग देश में बनने वाली पहली समुद्र सुरंग होगी।
एक ही सुरंग में आने और आने का ट्रैक बनाया जाएगा। पैकेज के हिस्से के रूप में सुरंग के आसपास 37 स्थानों पर 39 उपकरण कमरों का भी निर्माण किया जाएगा। इस सुरंग के निर्माण के लिए 13.1 मीटर व्यास के कटर हेड वाले टीबीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। आमतौर पर एमआरटीएस – मेट्रो प्रणाली में उपयोग की जाने वाली शहरी सुरंगों के लिए 5-6 मीटर व्यास कटर हेड का उपयोग किया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।