अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा का असर, डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर 81 के पार पहुंचा

अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा का असर, डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर 81 के पार पहुंचा
24-09-2022 - 10:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट लगातार का दौर बना हुआ है। शुक्रवार को रुपया और कमजोर हुआ। शुरुआती कारोबारी सत्र में रुपया 39 पैसे की कमजोरी के साथ 81.81 के स्तर पर पहुंच गया। फिलहाल रुपया डॉलर के मुकाबले 80.99 के स्तर पर है। इससे पहले गुरुवार के कारोबारी सेशन में रुपया 83 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 80.79 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये में यह एक दिन में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट रही थी।


बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दो दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपये के तेजी से कमजोर होने के दो सबसे बड़ा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी करना है। अमेरिकी फेड के इस फैसले से डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है, जिससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और वह पिछले कारोबारी दिन एक ही दिन में 83 पैसे फिसलकर 80.79 के स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को भी यही असर बाजार में रहा और रुपया 39 पैसा और टूटकर 81.81 के स्तर पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि जिस अक्रामक तरीके से फेड ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है उससे दुनियाभर की करेंसी में कमजोरी आएगी। माना जा रहा है कि आने वाले समय में रुपये में और गिरावट हो सकती है।

--

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।