राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से 7 छात्रों की मौत, 15 से अधिक घायल

राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना में एक प्राथमिक स्कूल की छत गिरने से 7 छात्रों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए..

राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से 7 छात्रों की मौत, 15 से अधिक घायल
26-07-2025 - 10:15 AM
26-07-2025 - 10:16 AM

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना में एक प्राथमिक स्कूल की छत गिरने से 7 छात्रों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे।

यह दुर्घटना झालावाड़ के पिपलौदी प्राथमिक विद्यालय में हुई, जहां घटना के तुरंत बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मलबे में फंसे बच्चों को निकालने के लिए पुलिस, स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह स्कूल भवन करीब 20 साल पुराना था और इसकी छत पत्थर की स्लैब से बनी हुई थी, जिससे गिरने का प्रभाव और अधिक गंभीर हो गया।

झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा, अब तक 4 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है, और 17 बच्चे घायल हैं। इनमें से 10 को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें 3 से 4 की हालत गंभीर है।”

मृतक बच्चे कक्षा 7 के छात्र थे, जिनकी आयु 12 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, झालावाड़, राजस्थान के एक स्कूल में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिजनों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता दी जा रही है।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस हादसे को अत्यंत दर्दनाक और हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा, घायल बच्चों के इलाज के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी ताकि जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।