देश में 763 सांसद, 306 पर क्रिमिनल केस: कुल 194 और बिहार के 50 फीसदी एमपी के खिलाफ गंभीर मामले

<p><em><strong>एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने सांसदों पर दर्ज क्रिमिनल केस को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि देश के कुल 763 सांसदों में से 306 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 194 सांसदों के खिलाफ हत्या और महिलाओं से अत्याचार के गंभीर केस हैं।</strong></em></p>

देश में 763 सांसद, 306 पर क्रिमिनल केस: कुल 194 और बिहार के 50 फीसदी एमपी के खिलाफ गंभीर मामले
13-09-2023 - 09:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एडीआर ने यह रिपोर्ट लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों की तरफ से दायर हलफनामे के हवाले से जारी की है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि लक्षद्वीप से एक सांसद, केरल के 29 सांसदों में से 23, बिहार के 56 सांसदों में से 41, महाराष्ट्र के 65 सांसदों में से 37, तेलंगाना के 24 सांसदों में से 13 और दिल्ली के 10 सांसदों में से 5 के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं।
यूपी के सबसे ज्यादा 37 सांसदों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज
एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि लक्षद्वीप से एक, बिहार के 56 सांसदों में से 28, तेलंगाना के 24 सांसदों में से 9, केरल के 29 सांसदों में से 10, महाराष्ट्र के 65 सांसदों में से 22 और यूपी के 108 सांसदों में से 37 के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं।
राज्यसभा के 12 फीसदी सांसद अरबपति
राज्यसभा के 225 सदस्यों में 27 यानी (12 फीसदी) अरबपति हैं। अरबपति सांसदों में सबसे ज्यादा संख्या भाजपा के सदस्यों की है। 225 में भाजपा के 85 सदस्य हैं, जिनमें 6 सांसद अरबपति हैं। कांग्रेस के 30 सदस्यों में 4 अरबपति हैं। अगर राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा अरबपति सांसद आंध्र प्रदेश 45 फीसदी और तेलंगाना 43 फीसदी से हैं।
राज्यसभा सांसदों की औसतन प्रॉपर्टी 80।93 करोड़
राज्यसभा के मौजूदा सांसदों की औसतन प्रॉपर्टी 80।93 करोड़ रुपए है। भाजपा के औसतन सांसदों की प्रॉपर्टी 30।34 करोड़ है। कांग्रेस के 30 सांसदों की औसतन प्रॉपर्टी 51।65 करोड़, तृणमूल कांग्रेस के 13 सदस्यों की औसतन प्रॉपर्टी 3।55 करोड़, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के 7 सांसदों की प्रॉपर्टी 799।46 करोड़ रुपए है।
देश के 4001 विधायकों की संपत्ति 54,000 करोड़
देश के मौजूदा 4,001 विधायकों की कुल संपत्ति 54,545 करोड़ रुपए है। यह नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों- नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम के 2023-24 के कुल सालाना बजट 49,103 करोड़ रुपए से ज्यादा है। एडीआर की रिपोर्ट में 84 राजनीतिक दलों के 4001 मौजूदा विधायकों और निर्दलीय विधायकों को शामिल किया गया है। इसके मुताबिक, विधायकों की औसत संपत्ति 13।63 करोड़ रुपए है। भाजपा के 1356 विधायकों की औसत संपत्ति 11।97 करोड़ रुपए है। वहीं, कांग्रेस के 719 विधायकों की औसत संपत्ति 21।97 करोड़ रुपए है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।