लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत

<p><em><strong>पंजाब के लुधियाना जिले के ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग बेहोशी की हालत में हैं।&nbsp;</strong></em></p>

लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत
30-04-2023 - 11:00 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पंजाब के लुधियाना में रविवार को जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग इस हादसे में बेहोश हो गए। मौके पर अफरा-तफरी के माहौल के बीच नाकेबंदी करते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। हादसा लुधियाना के ग्यासपुर इलाके में हुआ है। 
पुलिस के मुताबिक ग्यासपुरा इलाके में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पहुंच चुकी हैं। एंबुलेंस का भी इंतजाम किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक गैस लीक होने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। उन्होंने दावा किया कि गैस पास की ही फैक्ट्री से लीक हुई है। जैसे ही इस बारे में लोगों को जानकारी मिली, सब इधर-उधर भागने लगे। ज्यादातर लोग भागकर फैक्ट्री से दूर पहुंच गए हैं। 
लुधियाना वेस्ट की एसडीएम स्वाती ने बताया कि यह गैस लीक होने का ही मामला है। एनडीआरएफ की टीम यहां पहुंच चुकी है। लोगों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है। घटनास्थल पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं। आसपास के सभी लोगों पर इसका असर पड़ा है। 
परिवार बेहोश, नीला पड़ा शरीर 
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक परिवार बेहोश हो गया है। 2 लोगों की लाश अब भी घर में पड़ी हुई है। प्रत्यक्षदर्षियों ने बताया कि उनके परिजनों की बॉडी पूरी तरह से नीली पड़ चुकी है। 
सीएम भगवंत मान ने किया ट्वीट
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने कहा, ‘लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना दुखद है। पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद की जा रही है।’
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।