फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एक्टर बने अभिषेक बच्चन, भावुक होकर बोले.. “यह अवॉर्ड मेरी बेटी और पिता को समर्पित है”; ऐश्वर्या और आराध्या की गैरमौजूदगी पर फैंस बोले, ‘आज भी नहीं आईं…!’
शनिवार रात बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित समारोह 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें सितारों की बड़ी मौजूदगी रही। इस खास मौके पर कई दिग्गजों को सम्मानित किया गया। इनमें सबसे खास रहा अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम, जिन्हें उनकी 2024 की फिल्म “I Want To Talk” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका - पुरुष) का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड..
मुंबई। शनिवार रात बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित समारोह 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें सितारों की बड़ी मौजूदगी रही। इस खास मौके पर कई दिग्गजों को सम्मानित किया गया। इनमें सबसे खास रहा अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम, जिन्हें उनकी 2024 की फिल्म “I Want To Talk” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका - पुरुष) का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
अभिषेक बच्चन ने यह सम्मान कार्तिक आर्यन के साथ साझा किया, जिन्हें उनकी फिल्म “चंदू चैंपियन” के लिए अवॉर्ड मिला। मंच पर अवॉर्ड लेते वक्त अभिषेक भावुक हो उठे और उनकी आंखों में आंसू छलक आए। उन्होंने अपने भाषण में परिवार का आभार जताया, लेकिन इस दौरान दर्शकों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने गौर किया कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन कार्यक्रम में मौजूद नहीं थीं।
View this post on Instagram
इस खास मौके पर अभिषेक के साथ उनकी बहन श्वेता बच्चन, मां जया बच्चन और भतीजी नव्या नवेली नंदा मौजूद थीं। ऐश्वर्या और आराध्या की अनुपस्थिति ने सोशल मीडिया पर चर्चा को जन्म दे दिया।
अभिषेक का भावुक संबोधन
पुरस्कार ग्रहण करते हुए अभिषेक ने कहा, “ऐश्वर्या और आराध्या, तुम्हारा धन्यवाद, जिन्होंने मुझे अपने सपनों को पूरा करने के लिए आज़ादी दी। मैं उम्मीद करता हूं कि इस अवॉर्ड को देखकर उन्हें एहसास होगा कि उनकी कुर्बानियां ही मुझे यहां तक लाने की सबसे बड़ी वजह हैं।
यह फिल्म एक पिता और बेटी की कहानी है, इसलिए मैं यह अवॉर्ड अपने दो हीरो अपने पिता और अपनी बेटी को समर्पित करता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं बयां नहीं कर सकता कि यह पल मेरे लिए कितना मायने रखता है।”
फैंस की प्रतिक्रिया
ऐश्वर्या और आराध्या की गैरमौजूदगी ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया। एक यूजर ने पूछा,
“ऐश्वर्या और आराध्या यहां क्यों नहीं हैं?” तो दूसरे ने लिखा, “सबसे जरूरी महिलाएं गायब हैं!!”
रिश्तों पर अफवाहें लेकिन दोनों रहे चुप
गौरतलब है कि पिछले साल से अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं, हालांकि दोनों ने कभी इस पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की। इसके बावजूद यह जोड़ी कई मौकों पर साझा उपस्थिति और बयानों के जरिए इन खबरों को गलत साबित करती रही है।
What's Your Reaction?