आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का बड़ा बयान: "तिरुमला मंदिर में सिर्फ हिंदू ही काम करेंगे"

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में केवल हिंदू कर्मचारी ही कार्य करेंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का बड़ा बयान: "तिरुमला मंदिर में सिर्फ हिंदू ही काम करेंगे"
22-03-2025 - 04:49 PM

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में केवल हिंदू कर्मचारी ही कार्य करेंगे

क्या बोले मुख्यमंत्री?

नायडू ने कहा, अगर मंदिर में ईसाई या अन्य धर्मों के लोग कार्यरत हैं, तो उन्हें सम्मानपूर्वक अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत न हों।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर ईसाई या मुस्लिम संस्थान अपने संस्थानों में हिंदुओं को काम नहीं देना चाहते, तो सरकार उनकी भावनाओं का भी सम्मान करेगी।”

35 एकड़ जमीन की होटल परियोजनाएं रद्द

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पूर्ववर्ती YSR कांग्रेस सरकार द्वारा तिरुपति में जिन Devalok, MRKR और Mumtaz होटल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी, उन्हें रद्द कर दिया गया है। यह फैसला तिरुमला की पवित्रता की रक्षा के उद्देश्य से लिया गया है।

हाल ही में हिंदू धार्मिक नेताओं द्वारा इन निर्माण कार्यों के विरोध में प्रदर्शन किया गया था।

हर राज्य की राजधानी में बनेगा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर

नायडू ने बताया, सरकार ने निर्णय लिया है कि देश की हर राज्य की राजधानी में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखेंगे।”

तिरुमला की पवित्रता और संपत्ति की रक्षा का संकल्प

नायडू ने तिरुमला की पवित्रता की रक्षा का वचन देते हुए कहा कि:

  • तिरुमला की सात पहाड़ियां भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की हैं
  • उनका व्यवसायीकरण नहीं होने दिया जाएगा।
  • तिरुमला मंदिर की देश-विदेश में संपत्तियों की रक्षा की जाएगी।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की स्थापना की जाएगी।

अन्नदान कार्यक्रम की भी चर्चा

नायडू ने परिवार सहित मंदिर दर्शन किए और अपने पोते देवांश के जन्मदिन के अवसर पर अन्न प्रसादम’ (मुफ्त भोजन) कार्यक्रम प्रायोजित किया। नायडू ने याद दिलाया कि यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव ने शुरू किया था, और आज इसका कोष ₹2,200 करोड़ तक पहुंच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।