Mahakal Mandir : लंबी लाइन की टेंशन नहीं, लाखों की भीड़ भी करेगी 30 मिनट में दर्शन

<p><em><strong>Mahakal Mandir :&nbsp;कॉरिडोर को कुछ इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि एक लाख लोगों की भीड़ होने पर भी श्रद्धालुओं को 30 से 45 मिनट में दर्शन हो जाएंगे</strong></em></p>

Mahakal Mandir : लंबी लाइन की टेंशन नहीं, लाखों की भीड़ भी करेगी 30 मिनट में दर्शन
12-10-2022 - 08:26 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उज्जैन का Mahakal Mandir के कॉरिडोर के पहले चरण का काम लगभग खत्म हो चुका है। Mahakal Mandir की भव्यता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके विकास पर सरकार करीब 800 करोड़ रुपए का निवेष कर रही है। इस कॉरिडोर को कुछ इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि एक लाख लोगों की भीड़ होने पर भी श्रद्धालुओं को 30 से 45 मिनट में दर्शन हो जाएंगे।

800 मीटर की म्यूरल वॉल
यहां पर 800 मीटर की म्यूरल वॉल बनाई गई है। सुविधा केंद्र में लगभग चार हजार श्रद्धालु रह सकते हैं। केंद्र में 6000 मोबाइल लॉकर के अलावा सामान रखने वाला एक क्लास रूम भी होगा।
हो चुका है पहले चरण का डवलपमेंट पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। जिसमें Mahakal पथ, Mahakal वाटिका, Mahakal प्लाजा, मिडवे जोन, Mahakal थीम पार्क का डवलपमेंट किया गया है। दूसरे चरण में महाराजवाड़ा, रुद्र सागर जीर्णोद्धार, छोटा रुद्र सागर झील के किनारे, रामघाट का सौंदर्यीकरण, पार्किंग एवं पर्यटन सूचना केंद्र, हरि फाटक पुल व रेलवे अंडरपास का चैड़ाईकरण, रुद्र सागर पर फुटब्रिज, महाकाल गेट, बाग-बाग मार्ग, रुद्र सागर पश्चिमी सड़क और महाकाल एक्सेस रोड को लिया जाएगा। 
देश का पहला नाइट गार्डन 
इस कॉरिडोर में कुल 108 पिलर्स हैं। जिन पर भगवान शिव की विभिन्न मुद्राएं बनाई गई हैं। यह कॉरिडोर सुंदर लाइटिंग और मूर्तियों से सजा हुआ है। महाकाल कॉरिडोर में देश का पहला नाइट गार्डन भी बनाया जा रहा है। जहां भगवान शिव से जुड़ी करीब 200 मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। 

क्यूआर कोड से जानेंगे मूर्तियों के बारे में
यहां श्रद्धालुओं को भगवान शिव से जुड़ी कथाओं के बारे में जानने का मौका मिलेगा। यहां सप्तऋषि, नवग्रह मंडल, त्रिपुरासुर वध के साथ नंदी की विशाल प्रतिमा देख सकेंगे। अगर आप इन मूर्तियों के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं, तो आपको क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।

45 करोड़ की लागत से बनी मूर्तियां
इस स्मार्ट योजना के तहत कॉरिडोर में बनाई जा रही मूर्तियों की लागत लगभग 45 करोड़ है। जिन्हें गुजरात और राजस्थान के कलाकर मूर्त रूप दे रहे हैं। जानकर हैरत होगी कि कॉरिडोर में 18000 बडे़ पौधे लगाए गए हैं। इसके लिए आंध्रप्रदेश से रुद्राक्ष, बेलपत्र और शमी के पौधे मंगाए गए हैं। 

देश का सबसे लंबा कॉरिडोर
Mahakal Mandir के कॉरिडोर को देश का सबसे लंबा कॉरिडोर माना जा रहा है। यह 920 मीटर लंबा है जबकि वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर की लंबाई 300 मीटर है। इस पूरे कॉरिडोर को घूमने के लिए एक व्यक्ति को लगभग पांच घंटे लगेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।