जयपुर ईदगाह पर रुके विकास कार्य फिर शुरू करने की अपील, विधायक रफीक खान ने राजस्थान रोडवेज के अधिकारी को धमकाया..!

जयपुर। ईद-उल-फितर के मौके पर मुख्य काजी खालिद उस्मानी और कांग्रेस विधायक रफीक खान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से दिल्ली रोड स्थित ईदगाह के रुके हुए विकास कार्यों को फिर से शुरू करने की अपील की।

जयपुर ईदगाह पर रुके विकास कार्य फिर शुरू करने की अपील, विधायक रफीक खान ने राजस्थान रोडवेज के अधिकारी को धमकाया..!
01-04-2025 - 11:40 AM

जयपुर। ईद-उल-फितर के मौके पर मुख्य काजी खालिद उस्मानी और कांग्रेस विधायक रफीक खान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से दिल्ली रोड स्थित ईदगाह के रुके हुए विकास कार्यों को फिर से शुरू करने की अपील की।

काजी खालिद उस्मानी ने कहा कि बीजेपी सरकार "सबका विकास" की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री ईद के अवसर पर जनता को यह तोहफा दें।

सरकार पर आरोप

कांग्रेस विधायक रफीक खान ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली गहलोत सरकार ने ईदगाह के विकास के लिए 10.8 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, लेकिन नई सरकार ने इन फंड्स को रोक दिया।

 रफीक खान ने कहा:

  • सरकार "सबका विकास" की बात करती है, लेकिन ईदगाह से जुड़े कार्यों को लेकर उसकी मंशा साफ नहीं है।
  • मुख्यमंत्री को यह मामला संज्ञान में लेना चाहिए और ईदगाह का विकास कार्य फिर से शुरू कर एक सकारात्मक संदेश देना चाहिए।
  • अगर देरी प्रशासनिक कारणों से हुई है, तो मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि यह उनकी गलती नहीं है और वे तत्काल इसे शुरू करेंगे।

रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को MLA रफीक खान द्वारा धमकाना गलत और निंदनीय

राजस्थान रोडवेज की ट्रांसपोर्ट नगर की  जमीन पर अतिक्रमियों द्वारा  किए जा रहे अवैध कब्जे को लेकर मुख्य प्रबंधक सीबीएस द्वारा निगम की जमीन पर चार दिवारी करवाने का काम किया जा रहा था। कार्य के समय विधायक रफीक खान द्वारा रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को धमकाने पहुंचे। विधायक के इस तरह धमकाने के बाद से रोडवेज में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से संबंधित श्रम संगठन राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन एवं सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ बहुत नाराज हैं और उन्होंने विधायक रफीक खान के इस कदम की कड़ी निंदा की है।

फैडरेशन के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में रोडवेज की जमीन पर कुछ अतिक्रमियों द्वारा कब्जा करने की नियत से दीवार तोड़ कर रास्ता निकाल दियाजानकारी होने के पश्चात रोडवेज प्रबंधन द्वारा उक्त तोड़ी गई दीवार को पुनः निर्माण करते समय माननीय विधायक रफीक खान द्वारा रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को सरे आम दबंगई कर धमकाने से रोडवेज कर्मियों में रोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2025 से सरकार द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर से बस सेवा चालू करने की योजना के तहत वहां स्थापित की जा रही निर्माण व्यवस्था को रोकने एवं दबंगई से अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाना रोडवेज कर्मी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। रोडवेज की जमीन को ऐसे दबंगई से हड़पने का प्रयास किया गया तो रोडवेज कर्मी आंदोलन का रुख करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। शर्मा ने कहा कि विधायक द्वारा अपने वोट बैंक के कारण अतिक्रमियों का साथ देना पूर्णतः गलत है। अतिक्रमियों द्वारा दीवार तोड़ कर खोले गए अवैध रास्ते को निगम प्रबंधन द्वारा पुनः बंद करना किसी भी प्रकार से गलत नहीं है और साथ ही कोई समस्या है तो दबंगई करने के स्थान पर सरकार के साथ वार्ता कर उसका समाधान निकालने  का प्रयास करना चाहिए ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।