उत्तराखंड में 13 स्थानों और दो सड़कों के नाम बदलने की घोषणा, औरंगजेबपुर अब शिवाजी नगर होगा
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य के चार जिलों के 13 स्थानों और दो सड़कों का नाम बदला जाएगा। इनमें से आठ स्थान हरिद्वार, चार देहरादून, दो नैनीताल और एक उधम सिंह नगर में स्थित हैं।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य के चार जिलों के 13 स्थानों और दो सड़कों का नाम बदला जाएगा। इनमें से आठ स्थान हरिद्वार, चार देहरादून, दो नैनीताल और एक उधम सिंह नगर में स्थित हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि "इन स्थानों का नाम बदलकर भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप किया जा रहा है, ताकि लोग उन महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा ले सकें जिन्होंने भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने में योगदान दिया है।"
हरिद्वार जिले में नाम परिवर्तन:
- औरंगजेबपुर (भगवानपुर ब्लॉक) → शिवाजी नगर
- गाजीवाली (बहादराबाद ब्लॉक) → आर्य नगर
- चांदपुर (बहादराबाद ब्लॉक) → ज्योतिबा फुले नगर
- मोहम्मदपुर जाट (नरसन ब्लॉक) → मोहनपुर जाट
- खानपुर कुर्सली (नरसन ब्लॉक) → अंबेडकर नगर
- इदरीसपुर (खानपुर ब्लॉक) → नंदपुर
- खानपुर (खानपुर ब्लॉक) → श्री कृष्णपुर
- अकबरपुर फाजलपुर (रुड़की ब्लॉक) → विजयनगर
देहरादून जिले में नाम परिवर्तन:
- मियांवाला (देहरादून नगर निगम) → रामजी वाला
- पीरवाला (विकासनगर ब्लॉक) → केसरी नगर
- चांदपुर खुर्द (विकासनगर ब्लॉक) → पृथ्वीराज नगर
- अब्दुल्लापुर (सहसपुर ब्लॉक) → दक्षनगर
नैनीताल जिले में सड़क नाम परिवर्तन:
- नवाबी रोड → अटल मार्ग
- पंचक्की-आईटीआई रोड → गुरु गोवलकर मार्ग
उधम सिंह नगर में नगर पंचायत का नाम परिवर्तन:
- सुल्तानपट्टी नगर पंचायत → कौशल्यापुरी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह बदलाव सांस्कृतिक गौरव को पुनर्जीवित करने और महान विभूतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
What's Your Reaction?