आमजन की सहभागिता के साथ जयपुर में आयोजित हुआ “Audit Run 2025”.. पुरुषों में विरेंद्र और महिलाओं में ज्योति कंवर विजेता रहे

आज रविवार, 30 नवम्बर 2025 को “Audit Run 2025” आयोजित की गयी। करीब तीन किलोमीटर लंबी ऑडिट रन को पुरुषों में विरेंद्र बडाला (258 नंबर) और महिलाओं में ज्योति कंवर (72 नंबर) जीता। पुरुषों में दूसरे नंबर पर अमन चौधरी (218 नंबर) और रंजीत (231 नंबर) तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह महिलाओं के वर्ग में दूसरे नंबर हर्षिता शेखावत (104 नंबर) और तीसरे नंबर पर सान्या राठौर (102 नंबर) रहीं..

आमजन की सहभागिता के साथ जयपुर में आयोजित हुआ “Audit Run 2025”.. पुरुषों में विरेंद्र और महिलाओं में ज्योति कंवर विजेता रहे
30-11-2025 - 08:39 PM
30-11-2025 - 09:05 PM

जयपुर। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG of India) देश में सर्वोच्च ऑडिट संस्था है। इसका स्थापना समारोह पूरी धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाता रहा है। इसी क्रम में आज रविवार, 30 नवम्बर 2025 को “Audit Run 2025” आयोजित की गयी। करीब तीन किलोमीटर लंबी ऑडिट रन को पुरुषों में विरेंद्र बडाला (258 नंबर) और महिलाओं में ज्योति कंवर (72 नंबर) जीता। पुरुषों में दूसरे नंबर पर अमन चौधरी (218 नंबर) और रंजीत (231 नंबर) तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह महिलाओं के वर्ग में दूसरे नंबर हर्षिता शेखावत (104 नंबर) और तीसरे नंबर पर सान्या राठौर (102 नंबर) रहीं।

राजस्थान के प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा) यानी प्रिंसिपल एजी सतीश कुमार गर्ग और प्रवीन्द्र यादव, प्रधान महालेखाकार (लेखा व हक)) ने Audit Run 2025” के प्रतिभागियों को जयपुर के स्टेच्यु सर्किल से झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने इस Audit Run 2025” के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर श्रीराम जनरल इश्योरेंस के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) अनिल कुमार अग्रवाल ने भी Audit Run 2025” में प्रतिभागी के तौर पर भाग लिया।

ऑडिट रन 2025 को पूरा करने वाले प्रतिभागियों में इस ऑडिट रन को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। दौड़ पूरी करने पर प्रतिभागियों ने जमकर फोटो खिंचाए। सेल्फी प्वाइंट पर तो लोगों में सेल्फी खींचने को लेकर प्रतियोगिता सी हो गयी। कुछ प्रतिभागियों की इच्छा पर प्रिंसिपल एजी सतीश कुमार गर्ग प्रतिभागियों को आगे बढ़कर स्वयं मेडल देकर सम्मानित किया और फोटो खिंचाई।

कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रिंसिपल एजी सतीश कुमार गर्ग ने बताया कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG of India) की स्थापना 16 नवम्बर 1860 को हुई थी। प्रत्येक वर्ष 16 नवम्बर से देश भर में ऑडिट दिवस मनाया जाता रहा है। इस दौरान एक पखवाड़े यानी 16 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के राज्य स्तरीय कार्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में ऑडिट दिवस को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने और पारदर्शिता व जवाबदेही के महत्व को समझाने के उद्देश्य से जयपुर में इस बार Audit Run 2025” का आयोजन 30 नवंबर को किया गया।

गर्ग ने बताया कि Audit Run का मुख्य लक्ष्य है, जन-जन को सुशासन में ऑडिट की भूमिका से अवगत कराना, सार्वजनिक व्यय एवं आय में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के मूल्यों को प्रोत्साहित करना और नागरिकों तथा सरकारी तंत्र दोनों में जागरूकता लाना।

उल्लेखनीय है कि CAG, भारत के सार्वजनिक वित्त तथा शासन प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सरकारी व्यय एवं आय का लेखापरीक्षण (ऑडिट) करता है ताकि जनधन का उचित उपयोग सुनिश्चित हो सके। गर्ग ने कहा कि सरकार का धन भारतीय नागरिकों का ही धन है। इसीलिए, न केवल भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक कार्यालयों की जिम्मेदारी है कि सरकार द्वारा व्यय किये जा रहे जनधन का उचित उपयोग हो बल्कि आमजन की भी जिम्मेदारी है कि वह भी अपनी सीमाओं में रहते हुए सरकारी व्यय के सदुपयोग को लेकर सचेत रहे। आमजन को जागरूक बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और इसके मूल्यों को समाज तक पहुँचाने के लिए ऑडिट रन आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल एवं कदम है।

प्रधान महालेखाकार (लेखा व हक)) प्रवीन्द्र यादव ने इस अवसर कहा कि Audit Run 2025  न सिर्फ एक खेलकूद आयोजन है बल्कि यह पारदर्शिता, जवाबदेही और राष्ट्र सेवा के मूल्यों का संदेश देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि ऑडिट रन 2025 के कार्यक्रम में “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर पंजीकरण किया गया। आज के इस आयोजन में 800 से अधिक प्रतिभागियों में पंजीकरण कराया। यादव ने यह भी जानकारी दी कि प्रधान महालेखाकार कार्यालय के अनुसार, वर्तमान में CAG के 8 प्रमुख कार्यालय जयपुर में संचालित हैं, जो राज्य सरकार, केंद्र सरकार, रेलवे, दूरसंचार तथा अन्य विभागों के लेखापरीक्षण कार्य का दायित्व निभाते हैं। साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण और निरीक्षण संबंधी कार्य भी नियमित रूप से किए जाते हैं।

       सीनियर डिप्टी अकाउंटेट जनरल (प्रशासन) आरके मीणा ने बताया कि जयपुर में आठ कार्यालय स्थित हैं। इनके नाम 1.Additional Deputy Comptroller & Auditor General of India and Director General, iCED, Kant Kalwar, Jaipur, 2. Principal Accountant General (Audit-I) Rajasthan, Jaipur, 3. Principal Accountant General (A&E) Rajasthan, Jaipur,4. Director General, Regional Capacity Building & Knowledge Institute, Jaipur, 5. Accountant General (Audit-II) Rajasthan, Jaipur, 6.Principal Director of Audit (North Western Railway),7. Director, O/o DG Audit (Central), Ahmedabad — Branch Office Jaipur और 8. Office Incharge, Finance & Communication (Audit), Bajaj Nagar, Jaipur हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।