एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर बीसीसीआई ने मोहसिन नक़वी को अंतिम चेतावनी दी, मामला आईसीसी तक ले जाने की तैयारी

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक ईमेल के माध्यम से अंतिम चेतावनी दी है। बीसीसीआई ने नक़वी को निर्देश दिया है कि वे 21 अक्टूबर (मंगलवार) तक एशिया कप ट्रॉफी भारत को लौटाएं। पाकिस्तान ने अभी तक ट्रॉफी भारत को देने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और आज 22 अक्टूबर हो..

एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर बीसीसीआई ने मोहसिन नक़वी को अंतिम चेतावनी दी, मामला आईसीसी तक ले जाने की तैयारी
22-10-2025 - 09:56 AM

नयी दिल्ली। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक ईमेल के माध्यम से अंतिम चेतावनी दी है। बीसीसीआई ने नक़वी को निर्देश दिया है कि वे 21 अक्टूबर (मंगलवार) तक एशिया कप ट्रॉफी भारत को लौटाएं। पाकिस्तान ने अभी तक ट्रॉफी भारत को देने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और आज 22 अक्टूबर हो गयी है।
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि उन्होंने ACC को पत्र लिखकर ट्रॉफी विजेता टीम को सौंपने की मांग की है।

सैकिया ने बताया कि वे फिलहाल नक़वी की प्रतिक्रिया का इंतज़ार कर रहे हैं, और यदि उन्होंने जवाब नहीं दिया, तो बीसीसीआई आईसीसी को औपचारिक शिकायत पत्र भेजकर मामला आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है” और जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, बीसीसीआई इसे सक्रिय रूप से आगे बढ़ाता रहेगा।

एशिया कप के फाइनल मैच के बाद ट्रॉफी समारोह में भारतीय टीम ने मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। परिणामस्वरूप, एशिया कप की ट्रॉफी फिलहाल दुबई स्थित ACC मुख्यालय में रखी हुई है।

भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद ACC अध्यक्ष से पदक और ट्रॉफी स्वीकार करने से मना कर दिया था। इसके बाद नक़वी ने ACC अधिकारियों को ट्रॉफी हटाने का निर्देश दिया और भारतीय टीम को पारंपरिक ट्रॉफी प्रस्तुति समारोह से वंचित कर दिया।

बीसीसीआई ने 30 सितंबर को हुई ACC बैठक में नक़वी की कार्रवाई की कड़ी निंदा की थी।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, एशिया कप 2025 की ट्रॉफी विजेता भारतीय टीम, जिसकी कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी, को औपचारिक रूप से सौंपी जानी चाहिए। यह ट्रॉफी एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के तत्काल कब्जे में रहनी चाहिए, न कि किसी व्यक्ति के पास।”

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी एसीसी अध्यक्ष के व्यवहार को अनुचित और गैर-खेलभावना वाला” करार दिया।
उन्होंने कहा, हमने यह निर्णय लिया था कि एसीसी चेयरमैन — जो पाकिस्तान के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं — से ट्रॉफी नहीं ली जाएगी। यह एक सोचा-समझा फैसला था।”

सैकिया ने आगे कहा, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि उन्हें ट्रॉफी और पदक अपने साथ ले जाने का अधिकार है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील व्यवहार है। हमें उम्मीद है कि ट्रॉफी और पदक जल्द से जल्द भारत को वापस किए जाएंगे।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।