बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए गंभीर और सूर्यकुमार की मांग ठुकराई, बीजीटी हार के बाद अपनाए सख्त रुख पर कायम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान के दौरान खिलाड़ियों को किसी भी तरह की रियायत देने के मूड में नहीं होने का संकेत दिया..

बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए गंभीर और सूर्यकुमार की मांग ठुकराई, बीजीटी हार के बाद अपनाए सख्त रुख पर कायम
11-02-2026 - 11:22 AM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान के दौरान खिलाड़ियों को किसी भी तरह की रियायत देने के मूड में नहीं होने का संकेत दिया है। मेन इन ब्लू इस टूर्नामेंट में घरेलू सरजमीं पर अपने खिताब का बचाव करेंगे और इतिहास में पहली बार तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनने का लक्ष्य रखेंगे। इसी वजह से बीसीसीआई ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 3-1 से हार के बाद जारी किए गए सख्त निर्देशों पर कायम रहने का फैसला किया है।

इन निर्देशों में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला फैसला था—दौरे के दौरान खिलाड़ियों के साथ परिवार के रहने पर पाबंदी। बीसीसीआई की अधिसूचना के अनुसार, यदि कोई दौरा 45 दिनों से अधिक का होता है, तो खिलाड़ी अपने परिवार के सदस्यों को अधिकतम 15 दिनों तक ही साथ रख सकते हैं।

गंभीर और सूर्यकुमार की मांग नामंजूर

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंटजिसकी अगुवाई मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, ने बीसीसीआई से पूछा था कि क्या टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की पत्नियां और मंगेतर (wives and fiancées) उनके साथ रह सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने इस मांग को खारिज कर दिया

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खिलाड़ी अपने स्तर पर व्यवस्था कर सकते हैं, यानी उनके परिवार के सदस्य टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उसी शहर में यात्रा और ठहराव कर सकते हैं, जहां भारतीय टीम मौजूद होगी लेकिन वे टीम के साथ आधिकारिक रूप से नहीं रहेंगे

सख्ती के पीछे वजह

इसी रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों के साथ परिवार को न रखने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि पहले देखा गया था कि कई खिलाड़ी अनौपचारिक टीम बैठकों में शामिल नहीं होते थे और इसके बजाय अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते थे। बोर्ड का मानना है कि इससे टीम की एकजुटता और अनुशासन पर असर पड़ता है।

भारत के मैचों का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने लगभग सभी मुकाबले घरेलू मैदानों पर खेलेगी। भारत के मैच मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद और दिल्ली में होंगे। हालांकि, भारत-पाकिस्तान मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो स्थित प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

यदि नॉकआउट चरण में भारत का सामना अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होता है, तो डिफेंडिंग चैंपियन टीम को कोलकाता की यात्रा करनी पड़ेगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।