"ऑपरेशन सिंदूर" पर खड़गे की "छुटपुट युद्ध" टिप्पणी को BJP ने बताया सशस्त्र बलों का अपमान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के "छुटपुट युद्ध" वाले बयान पर तीखा हमला बोला और इसे भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य तथा 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं का अपमान बताया..

"ऑपरेशन सिंदूर" पर खड़गे की "छुटपुट युद्ध" टिप्पणी को BJP ने बताया सशस्त्र बलों का अपमान
23-05-2025 - 05:52 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के "छुटपुट युद्ध" वाले बयान पर तीखा हमला बोला और इसे भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य तथा 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं का अपमान बताया।

BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "INDIA गठबंधन नाम रख लेने से कोई दिल से भारतीय नहीं हो जाता... ऑपरेशन सिंदूर को एक 'छोटी सी घटना' बताना न केवल निंदनीय है बल्कि भारतीय सेना के पराक्रम और 140 करोड़ भारतीयों की भावना का भी अपमान है।"

त्रिवेदी ने यह भी आरोप लगाया कि केवल खड़गे ही नहीं, बल्कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी भारतीय विमानों को लेकर कई "बेबुनियाद" बातें कही हैं, और अब यह स्पष्ट हो गया है कि ये बयान किसी योजना के तहत एक "भारत विरोधी साजिश" का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने भारतीय विमानों और अन्य मुद्दों पर कई निराधार बातें कही हैं... पहले राहुल गांधी और अब मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों के बाद यह साफ हो गया है कि INDIA गठबंधन के नेताओं द्वारा पिछले कुछ दिनों से दिए जा रहे बयान अचानक नहीं हैं, बल्कि ये एक सुव्यवस्थित, विचारधारा से पोषित और भारत विरोधी योजना का हिस्सा हैं। इसलिए हम इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं और इसे कांग्रेस पार्टी व INDIA गठबंधन की एक साजिश मानते हैं।"

यह प्रतिक्रिया कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के उस बयान के संदर्भ में थी, जो उन्होंने मंगलवार को कर्नाटक में आयोजित "समर्पणे संकल्प रैली" के दौरान दिया था। खड़गे ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुफिया जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कश्मीर दौरा गुपचुप तरीके से रद्द कर दिया, लेकिन इसकी जानकारी जनता को नहीं दी गई, और फिर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई।

PM मोदी का कश्मीर दौरा 19 अप्रैल को होना था, लेकिन बाद में उसे स्थगित कर दिया गया। हालांकि सरकार की ओर से इसके पीछे का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के तीन दिन बाद यानी 22 अप्रैल को एक भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।