बकौल गहलोत गृह मंत्री अमित शाह का मफलर 80 हजार रुपये का..!

बकौल गहलोत गृह मंत्री अमित शाह का मफलर 80 हजार रुपये का..!
13-09-2022 - 11:12 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ उसकी जुबानी जंग जारी है। तीन दिन पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान दौरे में जोधपुर में एक सभा के दौरान कांग्रेसी नेता राहुल गांधी पर महंगी और विदेशी टी शर्ट पहन भारत जोड़ो यात्रा निकालने का तंज कसा था।

अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस तंज का जवाब देते हुए सोमवार, 12 सितंबर को चूरू में एक सभा दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह के मफलर की कीमत 80,000 रुपये है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी नेता ढाई-ढाई लाख रुपए के चश्मे पहनते हैं। गहलोत ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ काफी कामयाब हो रही है। इसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता बौखला गए हैं। उन्होंने कहा, (भाजपा नेता) एक टी-शर्ट को लेकर बातें कर रहे हैं, जबकि इनके चश्मे ढाई-ढाई लाख रुपये के हैं। इनका मफलर 80000 रुपये का है जो हमारे गृह मंत्री लगाते हैं। गहलोत वे कहा, 'तो इस प्रकार की बातें बोलकर ये लोग क्‍या चाहते हैं? टी-शर्ट पर राजनीति कर रहे हैं ये लोग।’
उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राहुल गांधी के महंगी टी शर्ट का मुद्दा उछाला था। कथित तौर पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पर बरबेरी ब्रांड की महंगी टी शर्ट पहनने की बात कही गई। इस टी शर्ट के बारे में दावा किया गया कि राहुल 41000 रुपये की टीशर्ट पहन कर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।