बांग्लादेश सेना प्रमुख का बड़ा बयान, बोले..अब हर साल निकलेगी भव्य जन्माष्टमी रैली; वकार उज़ ज़मान ने दिया सौहार्द का संदेश

बांग्लादेश सेना प्रमुख जनरल वकार उज़ ज़मान ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि देश सभी धर्मों और समुदायों के लोगों का है। ढाकेश्वरी मंदिर में जन्माष्टमी रैली के उद्घाटन अवसर पर हिंदू श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जनरल ज़मान ने कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले सभी नागरिक बराबर हैं, चाहे उनका धर्म या क्षेत्र कोई भी..

बांग्लादेश सेना प्रमुख का बड़ा बयान, बोले..अब हर साल निकलेगी भव्य जन्माष्टमी रैली; वकार उज़ ज़मान ने दिया सौहार्द का संदेश
17-08-2025 - 12:36 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। बांग्लादेश सेना प्रमुख जनरल वकार उज़ ज़मान ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि देश सभी धर्मों और समुदायों के लोगों का है। ढाकेश्वरी मंदिर में जन्माष्टमी रैली के उद्घाटन अवसर पर हिंदू श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जनरल ज़मान ने कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले सभी नागरिक बराबर हैं, चाहे उनका धर्म या क्षेत्र कोई भी हो। जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने लोगों से त्योहार को उल्लास और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

यह बयान ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बड़े पैमाने पर अत्याचार हो रहे हैं। अगस्त पिछले वर्ष जब से यूनुस ने अंतरिम सरकार की कमान संभाली है, हिंदू अल्पसंख्यकों और मंदिरों पर हमलों की घटनाएँ बढ़ी हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में सेना प्रमुख ने अपने संबोधन के ज़रिए कट्टरपंथी तत्वों को कड़ा संदेश दिया है।

सभी धर्मों के लोग साथ रहें” – जनरल ज़मान

अपने भाषण में जनरल ज़मान ने मंदिर समिति का धन्यवाद करते हुए कहा, बांग्लादेश सौहार्द की भूमि है, जहाँ हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध, ईसाई, पहाड़ी समुदाय और बंगाली सदियों से शांति और भाईचारे के साथ रह रहे हैं। जन्माष्टमी जैसे पावन अवसर पर हमारी प्रतिज्ञा यह होनी चाहिए कि हम इस भाईचारे को हमेशा के लिए बनाए रखें।”

उन्होंने कहा, बांग्लादेश सभी का है; यहाँ कोई विभाजन नहीं होगा। धर्म, जाति या मज़हब के आधार पर भेदभाव की कोई जगह नहीं है। हम सब इस भूमि के नागरिक हैं और सबको इस पर समान अधिकार है। हम सब मिलकर उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षा रखते हैं।”

अब हर साल निकलेगी जन्माष्टमी रैली

सेना प्रमुख ने कहा कि 19वीं और 20वीं शताब्दी में ढाका में जन्माष्टमी शोभायात्रा एक प्रमुख वार्षिक परंपरा थी, लेकिन हाल के समय में यह बंद हो गई थी। उन्होंने विश्वास जताया कि अब जन्माष्टमी रैली हर साल निकाली जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसके लिए जो भी सहयोग चाहिए होगा, सेना की ओर से पूरा समर्थन दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।