मुख्य आर्थिक सलाहकार ने जताई उम्मीद, 30 नवंबर के बाद हट सकता है पेनल टैरिफ
सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वि. अनंथा नागेश्वरन ने कहा है कि अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर लगाया गया 25 प्रतिशत पैनल टैरिफ संभवतः 30 नवंबर 2025 के बाद हटा दिया जाएगा। इससे भारत के निर्यात को राहत और व्यापारिक रिश्तों में मजबूती..
कोलकाता। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वि. अनंथा नागेश्वरन ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि कुछ आयात पर लगाया गया पेनल टैरिफ 30 नवंबर के बाद हटाया जा सकता है। इससे भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापारिक बातचीत के बीच टैरिफ में राहत की उम्मीद जगी है।
कोलकाता में में आयोजित एक कार्यक्रम में नागेश्वरन ने कहा,“हम सभी इस दिशा में पहले से काम कर रहे हैं। टैरिफ को लेकर मैं इतना कहना चाहूंगा कि मूल 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ और उस पर लगा अतिरिक्त 25 प्रतिशत पेनल टैरिफ, ये दोनों अप्रत्याशित थे। मुझे लगता है कि दूसरा 25 प्रतिशत टैरिफ भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण लगाया गया था। लेकिन, हाल के हफ्तों में हुए घटनाक्रम को देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है और यह मेरी व्यक्तिगत धारणा है कि 30 नवंबर के बाद पेनल टैरिफ लागू नहीं रहेगा।”
नागेश्वरन के इस बयान को दोनों देशों के बीच चल रही व्यापारिक चर्चाओं में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि पेनल टैरिफ हटाया जाता है तो इससे व्यापार में आई रुकावटें कम होंगी और निर्यातकों को राहत मिलेग। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विवाद का समाधान अगले 8 से 10 हफ्तों में निकल सकता है। साथ ही, फिलहाल लागू 25% रेसिप्रोकल टैरिफ को भी घटाकर 10–15% तक लाने पर विचार चल रहा है।
अगर यह कदम उठाया जाता है तो भारतीय निर्यातकों को सीधी राहत मिलेगी और व्यापार में आई बाधाएं काफी हद तक कम होंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक रिश्ते और मज़बूत होंगे।
What's Your Reaction?