दिल्ली AAP को मिला नया अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया को पंजाब इकाई की जिम्मेदारी
आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव किए और कई नयी नियुक्तियां कीं। पार्टी ने पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह ली है। गोपाल राय को अब गुजरात AAP इकाई का प्रभारी बनाया गया है।
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव किए और कई नयी नियुक्तियां कीं। पार्टी ने पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह ली है। गोपाल राय को अब गुजरात AAP इकाई का प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी ने अपने एकमात्र शासित राज्य पंजाब की जिम्मेदारी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंपी है। उन्हें AAP की पंजाब इकाई का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही अन्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ इकाई का प्रभारी बनाया गया है।
- पंकज गुप्ता को गोवा इकाई का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में मेहराज मलिक को AAP का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे राज्य में AAP के पहले और एकमात्र विधायक हैं।
What's Your Reaction?