इज़राइल और ईरान के बीच युद्धविराम, 12 दिन के युद्ध का अंत: डोनाल्ड ट्रंप ने की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि इज़राइल और ईरान के बीच युद्धविराम पर सहमति बन गई है..

इज़राइल और ईरान के बीच युद्धविराम, 12 दिन के युद्ध का अंत: डोनाल्ड ट्रंप ने की घोषणा
24-06-2025 - 06:30 AM

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि इज़राइल और ईरान के बीच युद्धविराम पर सहमति बन गई है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल  पर लिखा कि यह युद्धविराम अगले 24 घंटों में चरणबद्ध रूप से लागू किया जाएगा और इससे युद्ध का “आधिकारिक अंत” होगा। हालांकि, ईरान या इज़राइल की ओर से ट्रंप की इस घोषणा पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अपने पोस्ट में ट्रंप ने संकेत दिया कि इज़राइल और ईरान को अपने वर्तमान सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए कुछ समय मिलेगा, जिसके बाद युद्धविराम चरणबद्ध तरीके से लागू होगा।

उन्होंने लिखा, सभी को बधाई! यह पूरी तरह से सहमति से तय हो गया है कि इज़राइल और ईरान के बीच पूर्ण और कुल युद्धविराम होगा (लगभग 6 घंटे बाद, जब दोनों देश अपने जारी अंतिम अभियानों को समाप्त कर लेंगे)। यह युद्धविराम 12 घंटों के लिए होगा, जिसके बाद युद्ध को समाप्त माना जाएगा!”

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि इज़राइल और ईरान के बीच यह युद्ध वर्षों तक चल सकता था और पूरे मध्य-पूर्व को तबाह कर सकता था।

उन्होंने आगे लिखा, यह मानते हुए कि सब कुछ ठीक से चलेगा — जो निश्चित रूप से होगा — मैं इज़राइल और ईरान दोनों देशों को उनकी सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता के लिए बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने इस युद्ध को समाप्त किया, जिसे अब ‘12 दिन का युद्धकहा जाना चाहिए।”

यह ऐसा युद्ध था जो वर्षों तक चल सकता था और पूरे मध्य-पूर्व को नष्ट कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब कभी नहीं होगा!”

पृष्ठभूमि में बढ़ा तनाव और अमेरिका पर ईरान का हमला

यह घटनाक्रम उस समय सामने आया जब कुछ घंटे पहले ही ईरान ने कतर स्थित एक अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल हमला किया था। यह हमला अमेरिका द्वारा पिछले दिन ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी के जवाब में किया गया था।

इससे पहले ट्रंप ने ईरान को उसके हमले से पहले अमेरिका और उसके सहयोगियों को “पहले से सूचना” देने के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने यह भी आशा जताई थी कि ईरान ने अब “अपनी भड़ास निकाल ली है” और यह क्षण ईरान-इज़राइल युद्ध में तनाव कम करने की दिशा में एक अवसर बन सकता है।

13 जून से जारी है सैन्य संघर्ष

बता दें कि इज़राइल और ईरान, जो एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं, 13 जून को इज़राइल द्वारा शुरू की गई एक बड़े सैन्य हमले के बाद से लगातार हवाई हमले कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।