डॉ मनोहर भण्डारी की बहुचर्चित पुस्तक ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और समग्र स्वास्थ्य’ सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता डॉक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी को भेंट
प्रसिद्ध लेखक और चिकित्सक डॉ मनोहर भण्डारी की बहुचर्चित पुस्तक ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और समग्र स्वास्थ्य’ सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता डॉक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी को भेंट की गयी..
जयपुर। प्रसिद्ध लेखक और चिकित्सक डॉ मनोहर भण्डारी की बहुचर्चित पुस्तक ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और समग्र स्वास्थ्य’ सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता डॉक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी को भेंट की गयी। पुस्तक दिन्यूजठिकाना.कॉम के संपादक राकेश रंजन ने प्रभुदयाल चतुर्वेदी स्मृति समिति के अध्यक्ष विमल कुमार सोनी और सचिव सत्यनारायण गुप्ता की उपस्थिति में भेंट की।
चाणक्य सीरियल बनाने के बाद प्रसिद्ध हुए डॉ द्विवेदी ने पुस्तक प्राप्त करते हुए कहा डॉ मनोहर भण्डारी उनके पुराने और घनिष्ठ मित्रों में एक हैं। उन्होंने कहा कि (डॉ द्विवेदी) डॉक्टर भण्डारी न केवल लंबे समय से समाज के लिए चिकित्सा सेवा कार्य करते रहे हैं बल्कि मेडिकल कॉलेज में अध्यापन भी करते रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार से समाज सेवा के कार्यों में लगे रहते हैं।
डॉ द्विवेदी ने बताया कि डॉ भण्डारी हिंदी भाषा के उपयोग पर जोर देते रहे हैं। वे ही पहले व्यक्ति रहे हैं जिन्होंने ही अपना शोध कार्य हिंदी में तैयार किया और औपचारिक तौर पर स्वीकार्य भी करवाया। वे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों के भी जबर्दस्त ज्ञाता हैं। ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और समग्र स्वास्थ्य’ जैसी पुस्तक उन्हीं की लेखनी से लिखी जा सकती थी। द्विवेदी वे विश्वास जताया कि सरल और बोधगम्य भाषा में लिखी गयी यह पुस्तक समाज के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
What's Your Reaction?