वी4यू रेडियो के हिंदी बचाओ-हिंदी पढ़ाओ अभियान में देखिये और सुनिए चंद्रशेखर वर्मा से बातचीत..

<p><em>हिंदी को पढ़ाने और सिखाने के लिए भारत ही नहीं दुनिया भर में प्रयास हो रहे हैं। कनाडा का वी4यू रेडियो भी हिंदी बचाओ-हिंदी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से इस हवन में अपना सक्रिय योगदान दे रहा है। इस अभियान के तहत भाषा और विशेषतौर पर हिंदी की सेवा करने वालों से न केवल बातचीत की जाती है बल्कि इस बातचीत का सीधा प्रसारण भी किया जाता है। इस बार विश्व हिंदी दिवस यानी 10 जनवरी 2024 को मूर्धन्य साहित्यकार&nbsp;स्वर्गीय श्री भगवती चरण वर्मा के पौत्र चंद्रशेखर वर्मा से बातचीत का वी4यू रेडियो पर&nbsp;भारतीय समयानुसार रात &nbsp;09ः 30 बजे जीवंत (लाइव) प्रसारण किया जाएगा।&nbsp;&nbsp;</em></p>

वी4यू रेडियो के हिंदी बचाओ-हिंदी पढ़ाओ अभियान में देखिये और सुनिए चंद्रशेखर वर्मा से बातचीत..
09-01-2024 - 08:56 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हिंदी साहित्य के एक बड़े हस्ताक्षर श्री भगवती चरण वर्मा के पौत्र और प्रसिद्ध लेखक श्री धीरेन्द्र वर्मा के पुत्र चन्द्र शेखर वर्मा को साहित्य विरासत में मिला है। वे हिंदी ,अंग्रेजी और उर्दू तीनों भाषाओँ के जानकार है। चन्द्र शेखर वर्मा कई प्रकाशनों से सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रकाशित चौदह लेफ़्ट चौदह राइट पुस्तक उनका कहानी संग्रह है। इसके अतिरिक्त सरकारी काम काज में नैतिकता और शुचिता के विषय पर उनकी पुस्तक शीघ्र ही प्रकाशित होने वाली है। 
चंद्रशेखर वर्मा लखनऊ दूरदर्शन पर चंद्रशेखर वर्मा स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम करते रहे हैं। इसके अलावा न्यूज़ 18 चैनल पर वह एक जीवन शैली विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किए जाते रहे हैं। कविताओं के क्षेत्र में भी चंद्रशेखर वर्मा एक जाना माना नाम है, इनके लोकप्रिय गीत और ग़ज़लें देश के कई मंचों पर सुनी गईं हैं। देश के बहुत से समाचार पत्रों एवं कई पत्रिकाओं में इनके लेख और निबन्ध प्रकाशित हो चुके हैं। मनोविज्ञान और प्रबंधन में परास्नातक चन्द्र शेखर वर्मा जाने माने वक्ता और मोटिवेटर हैं जिन्हें न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बहुत सराहा गया है। वर्तमान में चंद्रशेखर वर्मा एमिटी विश्वविद्यालय में उप निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

वी4यू के लिए चंद्रशेखर वर्मा से बातचीत करेंगे कनाडा में लंबे समय से हिंदी की सेवा में संलग्न राजीव रंजन। वे अल्बर्टा हिंदी एसोसिएशन और हिंदी स्कूल के संस्थापकों में से एक हैं। उनके साथ जुड़ेंगी मुंबई से हिंदी साहित्य प्रेमी, टैरो कार्ड रीडर, पीएलआर थेरेपिस्ट और रेकी हीलर यामिनी चतुर्वेदी। इनके अलावा इस बातचीत में न्यूजठिकाना डॉट कॉम के संपादक राकेश रंजन भी सम्मिलित रहने वाले हैं।   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।