ईसी ने AAP के 'वोट चोरी' आरोपों पर दी सफाई, कहा – 76 पन्नों का जवाब भेजा था
आम आदमी पार्टी (AAP) के आरोपों पर चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी। AAP ने दावा किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र नयी दिल्ली सीट में वोट डिलीशन (नाम काटे जाने) की बड़ी गड़बड़ी हुई थी और आयोग ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के आरोपों पर चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी। AAP ने दावा किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र नयी दिल्ली सीट में वोट डिलीशन (नाम काटे जाने) की बड़ी गड़बड़ी हुई थी और आयोग ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि जनवरी 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री आतिशी ने तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर इस मुद्दे की शिकायत की थी लेकिन "कुछ नहीं हुआ"।
BJP के साथ मिलकर वोट चोरी कर रहा चुनाव आयोग
दिल्ली में वोट चोरी को लेकर @AtishiAAP जी ने 8 और 9 जनवरी 2025 को फिर से मुख्य चुनाव आयुक्त को कार्रवाई करने को लेकर पत्र लिखा लेकिन कुछ नहीं हुआ
इसके साथ ही 9 जनवरी 2025 को @ArvindKejriwal जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा… pic.twitter.com/NBiXAJTFw9 — Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 19, 2025
इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि उसने आतिशी को 13 जनवरी को 76 पन्नों का विस्तृत जवाब भेजा था, जिसमें सात परिशिष्ट भी शामिल थे। आयोग ने अपने जवाब की कॉपी भी सार्वजनिक की।
चुनाव आयोग के अनुसार, आतिशी ने 5 और 8 जनवरी को दो पत्र लिखकर अचानक बढ़े वोट जोड़ने और हटाने के आवेदनों पर चिंता जताई थी। इस पर आयोग ने जांच कर जवाब दिया था। साथ ही बताया कि AAP नेताओं अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और संजय सिंह ने भी इस विषय पर आयोग के अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात की थी।
ईसी ने कहा, “समावेशी, स्वस्थ, शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनाव की नींव है।”
AAP का आरोप है कि दिसंबर 2024 में कुछ ही दिनों के भीतर हजारों वोट डिलीट करने के आवेदन दाखिल हुए थे। भारद्वाज ने कहा कि केवल 16 से 26 दिसंबर के बीच ही कई दिनों पर 500 से 1,000 तक वोट डिलीट करने के आवेदन दर्ज किए गए।
उन्होंने यह भी दावा किया कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से कुल 42,000 वोटरों के नाम चुनाव से पहले हटाए गए।
यह आरोप उस समय आया है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हाल ही में कर्नाटक की आलंद सीट और महाराष्ट्र की राजुरा सीट में वोटर लिस्ट में धांधली के आरोप लगाए थे।
What's Your Reaction?