चुनाव आयोग सरकार के हाथ की कठपुतली बन गया हैः काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग अब सरकार के हाथों की कठपुतली बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी चुनावों में हो रही अनियमितताओं का मुद्दा लगातार उठा रही है लेकिन..

चुनाव आयोग सरकार के हाथ की कठपुतली बन गया हैः काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप
26-06-2025 - 11:21 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग अब सरकार के हाथों की कठपुतली बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी चुनावों में हो रही अनियमितताओं का मुद्दा लगातार उठा रही है, लेकिन चुनाव आयोग सुनने को तैयार नहीं है।

कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे ने कहा, चुनाव आयोग अब सरकार की कठपुतली बन गया है। जैसे लोग मनोरंजन के लिए कठपुतली बनाते हैं, वैसे ही आप (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) चुनाव जीतने का दावा करते हैं। लेकिन असल में चुनाव आप नहीं, आपकी मशीन जीत रही है। आप जहां चाहें वहां इसे (EVM) ले जाते हैं, और जहां चाहें वहां पकड़ लेते हैं।”

उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का हवाला देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस ने चुनाव जीता था, लेकिन सिर्फ पांच महीने में वहां मतदाताओं की संख्या में भारी अंतर आ गया।

पांच साल में मतदाता सूची में 2-3% की बढ़ोतरी होती है, लेकिन यहां पांच महीने में 8% की बढ़ोतरी कैसे हो गई? मैंने 13 चुनाव लड़े हैं, कई चुनावों में भाग लिया है, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं देखा।”

खड़गे ने आगे कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में गड़बड़ियों का मुद्दा कई बार उठाया है, लेकिन चुनाव आयोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं क्योंकि सरकार ने हर जगह नियंत्रण कर लिया है। RSS के लोग हर जगह बिठा दिए गए हैं और दूसरों के लिए कोई जगह नहीं बची है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन स्थानों पर चुनाव में गड़बड़ियां हुईं, वहां लोगों ने शिकायतें भी कीं, लेकिन चुनाव आयोग ने उन्हें ठीक नहीं किया। आप वही करते हैं जो मोदी कहते हैं, इसलिए हम कहते हैं – मोदी जी के लिए जो भी आप काम कर रहे हैं उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

राहुल गांधी का भी आरोप

खड़गे के बयान से एक दिन पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं” को ‘वोट की चोरी’ करार दिया था।
उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग मशीन-पठनीय डिजिटल मतदाता सूची और मतदान दिवस की सीसीटीवी फुटेज को तुरंत सार्वजनिक करे।

कांग्रेस की मांग

बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर मांग की कि

  • महाराष्ट्र और हरियाणा की
    • मशीन-पठनीय डिजिटल मतदाता सूचियां
    • मतदान दिवस की वीडियो रिकॉर्डिंग/सीसीटीवी फुटेज
      एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए।

कांग्रेस के नेताओं और विशेषज्ञों के समूह ‘EAGLE’ ने कहा कि उन्हें यह डेटा मिलते ही वे चुनाव आयोग से मुलाकात कर सकते हैं और अपने विश्लेषण के निष्कर्ष भी पेश करेंगे।

यह हमारी लंबे समय से चली आ रही मांग है, जिसे चुनाव आयोग के लिए पूरा करना कोई कठिन कार्य नहीं होना चाहिए,” EAGLE समूह ने अपने बयान में कहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।