30 साल बाद ईशा देओल की मुलाकात हुई पिता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से — “मैंने उनके पैर छुए, उन्होंने आशीर्वाद दिया…”

धर्मेंद्र का निजी जीवन हमेशा चर्चा का विषय रहा है। खासकर तब से जब उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से विवाह किया, जबकि वे पहले से ही प्रकाश कौर के पति थे। धर्मेंद्र की पहली शादी से उनके चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल हैं। दूसरी शादी के बाद उनकी बेटियां ईशा देओल और आहना देओल पैदा..

30 साल बाद ईशा देओल की मुलाकात हुई पिता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से — “मैंने उनके पैर छुए, उन्होंने आशीर्वाद दिया…”
12-11-2025 - 11:55 AM

मुंबई। धर्मेंद्र का निजी जीवन हमेशा चर्चा का विषय रहा है। खासकर तब से जब उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से विवाह किया, जबकि वे पहले से ही प्रकाश कौर के पति थे। धर्मेंद्र की पहली शादी से उनके चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल  हैं। दूसरी शादी के बाद उनकी बेटियां  ईशा देओल और आहना देओल पैदा हुईं।

हालांकि दोनों परिवार धर्मेंद्र से जुड़े हुए थे लेकिन सार्वजनिक रूप से उनका मेलजोल बहुत कम रहा। इसी दूरी के बीच एक ऐसा पल आया जब ईशा देओल ने अपने पिता की पहली पत्नी प्रकाश कौर से पहली बार 30 वर्ष की उम्र में मुलाकात की।

 30 साल बाद पहली भेंट

ईशा देओल ने अपनी मां की आत्मकथा हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में इस मुलाकात का ज़िक्र किया है। किताब में बताया गया है कि जब धर्मेंद्र के भाई अजीत सिंह देओल बीमार थे, तब ईशा पहली बार अपने पिता के जुहू स्थित घर गईं। वहीं उनकी पहली बार प्रकाश कौर से मुलाकात हुई।

ईशा ने उस पल को याद करते हुए कहा था, मैंने उनके पैर छुए, उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया और मैं वहां से चली आई।” यह मुलाकात भले ही कुछ पलों की थी, लेकिन इसने दोनों परिवारों के बीच सम्मान और मर्यादा की झलक दिखा दी।

हेमा मालिनी का दृष्टिकोण

उसी किताब में हेमा मालिनी ने भी प्रकाश कौर के प्रति अपने सम्मान की भावना व्यक्त की। उन्होंने कहा, मैंने कभी किसी को परेशान नहीं करना चाहा। धर्म जी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए जो किया, मैं उससे संतुष्ट हूं। उन्होंने एक पिता की भूमिका बखूबी निभाई। मैंने कभी प्रकाश जी के बारे में बात नहीं की लेकिन मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। मेरी बेटियाँ भी धर्म जी के पहले परिवार का आदर करती हैं। दुनिया मेरे जीवन के हर पहलू को जानना चाहती है लेकिन कुछ बातें सिर्फ हमारे बीच की हैं। यह किसी और का मामला नहीं है।”

हेमा मालिनी के इन शब्दों से यह स्पष्ट होता है कि वर्षों से अलग रहकर भी दोनों परिवारों में आपसी गरिमा और सम्मान कायम रहा।

ईशा देओल की समझ और परिपक्वता

ईशा ने उसी आत्मकथा में बताया कि उन्हें अपने पिता की दो शादियों के बारे में कब पता चला।
उन्होंने लिखा, तब मुझे एहसास हुआ कि मम्मी ने ऐसे व्यक्ति से शादी की है, जो पहले से शादीशुदा था और जिसकी एक दूसरी फैमिली भी थी। लेकिन, सच कहूं तो मुझे कभी इस बात से बुरा नहीं लगा। आज तक मैं नहीं मानती कि इसमें कुछ गलत है। मेरे माता-पिता ने कभी हमें असहज महसूस नहीं होने दिया, इसके लिए मैं उन्हें पूरा श्रेय देती हूं।”

ईशा की यह प्रतिक्रिया उनके परिपक्व दृष्टिकोण और दोनों परिवारों के प्रति सम्मानपूर्ण दृष्टि को दर्शाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।