शादी का लड्डू खाकर देख ही लूं ...कार्तिक आर्यन ने ढोल नगाड़ों के साथ किया अपनी शादी का ऐलान

<p><em>बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज एक कामयाब एक्टर माने जाते हैं। अब जबकि उनका करियर चमक ही गया है तो वो भी अपना घर बसाना चाहते हैं। कार्तिक &nbsp;आर्यन ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एक इवेंट का है, जहां कार्तिक आर्यन काफी मज़ेदार अंदाज़ में अपनी शादी की बात करते दिख रहे हैं।</em></p>

शादी का लड्डू खाकर देख ही लूं ...कार्तिक आर्यन ने ढोल नगाड़ों के साथ किया अपनी शादी का ऐलान
20-03-2023 - 04:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कार्तिक आर्यन  कहते हैं कि बॉलीवुड में एक के बाद एक सबके बैंड बज रहे हैं, सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं, सबके विकेट गिर रहे हैं। लेकिन, एक विकेट अब तक नहीं गिरा। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो ने उनके फैन्स को काफी एक्साइटिड कर दिया है।

कार्तिक आर्यन  ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन, जी सिने मंच के स्टेज पर ढोल-नगाड़ों के साथ एंट्री करते हैं और अपनी शादी का ऐलान करते हैं। कार्तिक कहते हैं, ‘हंसते-हंसते, सबको नमस्ते। आप सब सोच रहे होंगे मैं यहां बैंड बाजा लेकर क्यों आया हूं। तो जवाब है- FOMO, फियर ऑफ मिसिंग आउट। अब देखिए ना बॉलीवुड में एक बाद एक सबके बैंड बज रहे हैं, सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं, सबके विकेट गिर रहे हैं। लेकिन एक विकेट अब तक नहीं गिरा।’

वीडियो में आगे कार्तिक आर्यन  कहते हैं, ‘ऐलिजिबल सिंगल क्लब में आखिर रह कौन गया। मैं, लेकिन अब मौसम बदल रहा है। ये सख्त लौंडा भी पिघल रहा है। मैंने भी सोचा शादी का लड्डू खाकर देख ही लेता लूं। प्यार का पंचनामा तो कर लिया, अब शादी का पंचनामा भी कर लेता हूं। इसलिए सबके सामने जी सिने मंच को साक्षी मानकर आज मैं अपने सारे फैंस और इंडस्ट्री को ये न्यूज देना चाहता हूं कि मैं, कार्तिक आर्यन शादी करने जा रहा हूं।’ कार्तिक आर्यन ने अपनी बातों से अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद सेलिब्रिटीज खूब हंसाया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।