किचन से कैमरा तक: फ़राह ख़ान के कुक दिलीप बने इंटरनेट स्टार

मशहूर फ़िल्ममेकर और कोरियोग्राफ़र फ़राह ख़ान के किचन से निकली एक दिलचस्प कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनके कुक दिलीप, जिन्होंने कभी महज़ ₹300 की सैलरी से काम शुरू किया था, अब इंटरनेट पर धूम मचा..

किचन से कैमरा तक: फ़राह ख़ान के कुक दिलीप बने इंटरनेट स्टार
14-09-2025 - 10:49 AM
14-09-2025 - 11:52 AM

मुंबई। मशहूर फ़िल्ममेकर और कोरियोग्राफ़र फ़राह ख़ान के किचन से निकली एक दिलचस्प कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनके कुक दिलीप, जिन्होंने कभी महज़ ₹300 की सैलरी से काम शुरू किया था, अब इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं।

दिलीप ने अपनी ज़िंदगी के मज़ेदार किस्सों और ट्रैवल व्लॉग्स को सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किया। उनकी सादगी, हाज़िरजवाबी और देसी अंदाज़ ने देखते ही देखते लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया।

फ़राह ख़ान खुद हैरान हैं कि उनका कुक अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुका है। एक इंटरव्यू में फ़राह ने मज़ाकिया लहज़े में कहा, मत पूछो, अब दिलीप कितना कमाता है! मुझे तो लगता है कि अब वही हमसे ज़्यादा पैसा बना रहा है।”

सोशल मीडिया पर लोग दिलीप को “कुक-क्यूट कंटेंट क्रिएटर” कहकर पुकार रहे हैं। उनकी लोकप्रियता से साबित हो गया है कि स्टार बनने के लिए बड़े पर्दे पर हीरो होना ज़रूरी नहीं, कभी-कभी किचन से भी सीधी एंट्री मिल सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सौम्या श्रीवास्तव रेडियो, टेलीविजन पर समाचार वाचन का लंबा अनुभव प्राप्त करने के बाद विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में संवाददाता के तौर पर सेवाएं देती रही हूं।