राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत को केंद्र में वापस बुलाया गया, बनेंगे सामाजिक न्याय और अधिकारिता सचिव

केंद्र सरकार ने राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत को वापस केंद्र में बुलाते हुए उन्हें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी ..

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत को केंद्र में वापस बुलाया गया, बनेंगे सामाजिक न्याय और अधिकारिता सचिव
11-11-2025 - 03:49 PM

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत को वापस केंद्र में बुलाते हुए उन्हें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet - ACC) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुधांश पंत (आईएएस, राजस्थान कैडर 1991 बैच) को वर्तमान सचिव अमित यादव (आईएएस, एजीएमयूटी कैडर 1991 बैच) के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जो 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

आदेश में कहा गया है, “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्री सुधांश पंत, आईएएस (राजस्थान:91), जो वर्तमान में राज्य कैडर में कार्यरत हैं, को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है। यह नियुक्ति श्री अमित यादव, आईएएस (एजीएमयूटी:91), के स्थान पर की गई है, जो 30.11.2025 को सेवानिवृत्त होंगे।”

राजस्थान से केंद्र तक का सफर
दिसंबर 2023 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनावों और उसके बाद बनी भाजपा सरकार के गठन के बाद सुधांश पंत को केंद्र से राज्य भेजा गया था। वे उस समय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव थे। उन्होंने 1 जनवरी 2024 को राजस्थान के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था।

सुधांश पंत की सेवा अवधि फरवरी 2027 में समाप्त होगी। इससे पहले वे 2022 से 2023 तक बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव के पद पर कार्यरत थे। उससे पूर्व वे राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।