बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर नाराज हुईं हेमा मालिनी और ईशा देओल
ब़ॉलीवुड के ही मैन अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। इस बीच आज सुबह से ही उनके निधन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं जिसके कारण आधिकारिक मीडिया ने भी इस बारे में खबरों को साझा दिया। इन खबरों को लेकर धर्मेंद्र की पत्नी और उनकी बेटी ईशा देओल बेहद नाराजगी..
मुंबई। ब़ॉलीवुड के ही मैन अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। इस बीच आज सुबह से ही उनके निधन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं जिसके कारण आधिकारिक मीडिया ने भी इस बारे में खबरों को साझा दिया। इन खबरों को लेकर धर्मेंद्र की पत्नी और उनकी बेटी ईशा देओल बेहद नाराजगी व्यक्त की है।
बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र को सोमवार, 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, जिसके चलते उनकी देख-रेख स्पेशल डॉक्टर टीम द्वारा की जा रही है। जब धर्मेंद्र के निधन की खबरें वायरल हुईं तो उनकी बेटी ईशा देओल और हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की खबरों पर नाराजगी जताते हुए पोस्ट शेयर किया है।
View this post on Instagram
उधर, धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर वायरल हुई खबरों के आधार पर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए उनके पुत्र एक्टर सनी देओल की टीम ने भी एक आधिकारिक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया है, “धर्मेंद्र जी की स्थिति स्थिर है और वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। कृपया उनके स्वास्थ्य को लेकर गलत अफवाहें फैलाने से बचें। जैसे ही कोई नई जानकारी उपलब्ध होगी, हम साझा करेंगे।”
What's Your Reaction?