जरूरी नहीं हर बार हीरो ही विजयी हो! ओटीटी पर बेहद हटकर हैं ये 5 फिल्में और सीरीज
<p><em><strong>कुछ ऐसी भी फिल्में होती हैं, जिनका क्लाइमैक्स उम्मीद से अलग हटकर होता है। लीक से अलग हटकर होता है। ये फिल्में आपके रोंगटे खड़े कर देती हैं। ट्विस्ट ऐसा होता है कि आप रोमांच से भर जाते हैं। ऐसी पांच फिल्मों और वेब सीरीज को आप ओटीटी पर देख सकते हैं।</strong></em></p>
आज का सिनेमा एक अलग मुकाम पर है। लीक से हटकर फिल्में बन रही हैं। भयानक ट्रेंड यूज हो रहे हैं। एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। कहानियों में भी और किरदारों में भी। अब तो क्लाइमैक्स भी उम्मीद से अलग हटकर होते हैं। अब लोगों का नजरिया बदल रहा है, नजर भी बदल रही है। हीरो नहीं, विलेन की जीत हो रही है। विलेन को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। विलेन सारी लाइमलाइट चुरा ले जा रहा है। जी हां, हम आपको ऐसी ही पांच फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें विलेन ही असली हीरो है।
1. फॉलन 1998 मूवी
एक जासूस की कहानी, जो सीरियल किलर एडगर रीज की फांसी का गवाह है। फांसी के तुरंत बाद फिर से हत्याएं होने लगती हैं। ये मर्डर वैसे ही होते हैं, जैसे एडगर रीज करता था। कहानी में ट्विस्ट है। इस मूवी को ज्यादातर निगेटिव रिव्यू मिला था, लेकिन बाद में ये कल्ट मूवी सबकी फेवरेट बन गई। इसका फाइनल ट्विस्ट जबरदस्त है। ये आपके रोंगटे खड़े कर देगा। जैसा उम्मीद कर रहे होंगे, उसका ठीक उल्टा होगा।
कहां देखें- प्राइम वीडियो
2. देयर विल बी ब्लड
ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई। एक तेल व्यापारी डैनियल प्लेनव्यू (डैनियल डे-लुईस) की जिंदगी के 30 साल। वो बाद में करोड़पति बन जाता है। हत्या करता है। परिवार और दोस्तों में अलगाव कर देता है। आखिरी में कुछ ऐसा होता है, जैसा आपने सोचा भी नहीं होगा।
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
3. द केबिन इन द वुड्स
ये साल 2011 की साइंस-फिक्शन है। इस कॉमेडी हॉरर को क्तमू ळवककंतक ने डायरेक्ट किया है। स्टार्स में लंबी चैड़ी लिस्ट है, क्रिस्टन कोनोली, क्रिस हेम्सवर्थ, अन्ना हचिसन, फ्रैन क्रांज, जेसी विलियम्स, रिचर्ड जेनकिंस और ब्रैडली व्हिटफोर्ड की। कॉलेज के स्टूडेंट्स ग्रुप की कहानी, जिनके साथ आता है साधारण-सी कहानी में ट्विस्ट।
कहां देखें- प्राइम वीडियो
4. अपग्रेड
इसमें देखने को मिलेगा खूब सारा साइंस प्लस एक्शन। स्टार्स की लिस्ट में लोगान मार्शल-ग्रीन, बेट्टी गेब्रियल और हैरिसन गिल्बर्टसन हैं, जिन्होंने दमदार एक्टिंग की है। ‘अपग्रेड’ एक टेक्नोफोब की कहानी है, जिसमें एक चिप इम्प्लांट कर दिया जाता है, जो लकवाग्रस्त होने के बाद उसकी बॉडी को कंट्रोल करता है।
5. द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स
ये फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी। साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर मूवी, जो आपको रोंगटे खड़े कर देगा। इसकी कहानी थॉमस हैरिस के इसी नाम के नॉवेल पर बेस्ड है।
कहां देखें- प्राइम वीडियो
What's Your Reaction?