दिल्ली कार बम विस्फोट मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू, अब तक 8 लोगों की मौत

देश की राजधानी नयी दिल्ली में लाल किले के निकट हुए कार बम विस्फोट मामले की उच्च स्तरीय जांच की शुरुआत हो गयी है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना पर UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम), विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) के तहत कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया..

दिल्ली कार बम विस्फोट मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू, अब तक 8 लोगों की मौत
12-11-2025 - 11:43 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। देश की राजधानी नयी दिल्ली में लाल किले के निकट हुए कार बम विस्फोट मामले की उच्च स्तरीय जांच की शुरुआत हो गयी है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना पर UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम), विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) के तहत कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया है। कई एजेंसियाँ इस धमाके की कारण और मंशा का पता लगाने में जुटी हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम करीब 7 बजे हुए एक भीषण विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। यह धमाका सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास एक धीमी गति से चल रही ह्युंडई i20 कार में हुआ, जिससे आसपास की गाड़ियाँ भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक

दिल्ली में हुए इस भीषण धमाके के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी निदेशक तपन डेका, एनआईए प्रमुख सदानंद वसंत डेटे और दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोल्छा मौजूद थे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने बैठक में वर्चुअली हिस्सा लिया।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में धमाके की जांच की प्रगति की समीक्षा की गई और फरीदाबाद में हाल ही में बरामद किए गए विस्फोटक पदार्थों से इस घटना के संभावित संबंधों पर भी चर्चा हुई।

अमित शाह ने निर्देश दिया है कि NIA, NSG, FSL और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम इस धमाके की जांच करे, ताकि विस्फोटक के स्त्रोत, प्रकृति और उद्देश्य का पता लगाया जा सके। मंगलवार सुबह FSL और NIA की टीमों ने दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण किया और अतिरिक्त फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए।

फरीदाबाद विस्फोटक बरामदगी से जुड़ाव की संभावना

बैठक में अधिकारियों ने इस संभावना पर भी चर्चा की कि दिल्ली धमाका फरीदाबाद में सोमवार को मिली भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री से जुड़ा हो सकता है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से फरीदाबाद के एक अपार्टमेंट से 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट और 2,900 किलो IED निर्माण सामग्री (केमिकल, डेटोनेटर, तार आदि) बरामद की थी।

अधिकारियों को संदेह है कि दिल्ली विस्फोट और फरीदाबाद बरामदगी एक बड़े अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।