असम के धुबड़ी में सांप्रदायिक तनाव के बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिए 'शूट एट साइट' के आदेश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को धुबड़ी जिले का दौरा किया और सांप्रदायिक तनाव की पृष्ठभूमि में जिले में रात के समय 'शूट एट साइट' (देखते ही गोली मारने) का आदेश जारी करने की घोषणा..

असम के धुबड़ी में सांप्रदायिक तनाव के बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिए 'शूट एट साइट' के आदेश
14-06-2025 - 08:56 AM

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को धुबड़ी जिले का दौरा किया और सांप्रदायिक तनाव की पृष्ठभूमि में जिले में रात के समय 'शूट एट साइट' (देखते ही गोली मारने) का आदेश जारी करने की घोषणा की। यह कदम तब उठाया गया जब ईद के अगले दिन एक मंदिर के पास मवेशियों के अवशेष मिलने के बाद इलाके में हिंसा और तनाव फैल गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, मैं गुवाहाटी पहुंचते ही धुबड़ी जिले के लिए रात में ‘शूट एट साइट’ का आदेश जारी करूंगा। जो पत्थरबाजी करेगा, पुलिस को यदि शक भी हुआ तो उसे गोली मारी जाएगी।”

 क्या है पूरा मामला?

  • ईद के एक दिन बाद, रविवार को हनुमान मंदिर के पास मवेशियों का सिर मिलने से विवाद शुरू हुआ।
  • सोमवार को प्रदर्शन, पथराव और तनाव बढ़ा, पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा।
  • प्रशासन ने धारा 144 लागू की और बाजार बंद करवाए, जिसे मंगलवार को हटा लिया गया।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि धुबड़ी में “सांप्रदायिक तत्व सक्रिय हो गए हैंऔर उन्होंने इसे बांग्लादेश समर्थित तत्वों की साजिश बताया। ईद से पहले ‘नवीन बांग्ला’ नामक संगठन ने धुबड़ी को बांग्लादेश में मिलाने की मांग वाले पोस्टर लगाए थे।”

सरमा ने बताया कि..

  • CRPF और RAF की तैनाती की जाएगी।
  • गैर-जमानती वारंट वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
  • एक नया ‘बीफ माफिया’ सामने आया है जो पशु पश्चिम बंगाल से लाकर ईद से पहले धुबड़ी में कारोबार कर रहा था। इसकी जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

 अब तक की कार्रवाई

  • धुबड़ी पुलिस ने अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल वे स्वयं ईद के दिन धुबड़ी में मौजूद रहेंगे ताकि कोई स्थिति न बिगड़े।

हमारी सरकार किसी भी समुदाय के एक वर्ग द्वारा अशांति फैलाने को बर्दाश्त नहीं करेगी।”

यह घटना धुबड़ी जैसे संवेदनशील और बांग्लादेश सीमा से सटे जिले में सरकार की कड़ी सुरक्षा नीति और सांप्रदायिक शांति बनाए रखने के संकल्प को दर्शाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।