IPL 2025 पर संकट: भारत-पाक तनाव के बीच BCCI ने किया टूर्नामेंट स्थगित

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का भविष्य अब अनिश्चितता के घेरे में आ गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास अब टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से रोक ने का फैसला किया है..

IPL 2025 पर संकट: भारत-पाक तनाव के बीच BCCI ने किया टूर्नामेंट स्थगित
09-05-2025 - 11:57 AM
09-05-2025 - 12:27 PM

नयी दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का भविष्य अब अनिश्चितता के घेरे में आ गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास अब टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है। इसके अलावा बीसीसीआई के पास कोई कोई विकल्प नहीं बचा था। उसकी ओर से कहा जा रहा है कि  देश की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उसने यह टूर्नामेंट स्थगित करने का फैसला किया है।

धर्मशाला में मैच रोका गया

आज (8 मई) धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच का मुकाबला बीच में ही रोकना पड़ा। बढ़ते तनाव को देखते हुए दोनों टीमें फिलहाल अपने होटल में सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक, पूरे दल को शुक्रवार (9 मई) को ही एक विशेष ट्रेन से धर्मशाला से रवाना किया जाएगा

IPL गवर्निंग काउंसिल की आपात बैठक जारी

इस बीच, IPL गवर्निंग काउंसिल की एक आपात बैठक हुई , जिसमें टूर्नामेंट के भविष्य पर निर्णय लिया गया। हालाँकि अभी तक किसी भी IPL वेन्यू को सीधे खतरे की सूचना नहीं मिली है, लेकिन राष्ट्रीय भावना को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा है। 

विदेशी खिलाड़ी डरे हुए

सूत्रों के अनुसार, अधिकांश विदेशी खिलाड़ी डरे हुए हैं और BCCI व भारत सरकार से उन्हें ठोस सुरक्षा आश्वासन चाहिए होगा, तभी वे देश में रुकने को तैयार होंगे। 

आगे का फैसला केंद्र सरकार की सलाह पर

BCCI ने साफ किया है कि आगे की कार्रवाई केंद्र सरकार की सलाह के आधार पर होगी, और सभी टीमें सरकार से मिली गाइडलाइंस के अनुसार कार्य करेंगी

कुछ टीमें पहले से ही नई जगहों पर पहुंच चुकी थीं

  • गुजरात टाइटंस 11 मई को DC से होने वाले मैच के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है।
  • मुंबई इंडियंस आज रात अहमदाबाद पहुंचे वाली थी, जहां उनका रिशेड्यूल्ड मैच 11 मई को दोपहर में खेला जाना था।

धर्मशाला पहुंचने से पहले ही जब हवाई अड्डे बंद करने की खबर आई, तभी से DC और PBKS के खिलाड़ी और स्टाफ असहज महसूस कर रहे थे। अब BCCI की प्राथमिकता सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्ट क्रू को सुरक्षित निकालना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।