अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ने साझा की पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें, अंतरिक्ष से जगमगाता दिखा भारत
रविवार तड़के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ने पृथ्वी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जो अंतरिक्ष से ली गई हैं। इन तस्वीरों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों की झलक दिखाई गई है, जिनमें अमेरिका से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया तक के दृश्य शामिल हैं..
नयी दिल्ली। रविवार तड़के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ने पृथ्वी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जो अंतरिक्ष से ली गई हैं। इन तस्वीरों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों की झलक दिखाई गई है, जिनमें अमेरिका से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया तक के दृश्य शामिल हैं।
भारत की एक शानदार तस्वीर भी इन तस्वीरों में शामिल है, जिसमें यह देश सितारों की चादर के नीचे रोशनी से जगमगाता हुआ नजर आ रहा है।
ISS के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा गया, "जब आप ऊपर सितारों को देख सकते हैं, नीचे शहरों की रोशनी और पृथ्वी के क्षितिज पर फैली वातावरण की चमक को महसूस कर सकते हैं।
When you can see the stars above, the city lights below, and the atmospheric glow blanketing Earth's horizon.
Pic 1) Midwest United States
Pic 2) India
Pic 3) Southeast Asia
Pic 4) Canada pic.twitter.com/nRa56Ov3cm — International Space Station (@Space_Station) April 12, 2025
भारत की तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह देश के शहरों की रोशनी अंतरिक्ष से चमक रही है। यह नजारा भारत की घनी आबादी और तेजी से फैलते शहरीकरण की झलक भी देता है।
तस्वीरों में भारत की रोशनी अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक चमकदार नजर आई, जो उसकी जनसंख्या घनत्व और सक्रियता को दर्शाता है।
इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रिया:
इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। किसी ने इसे "जादुई" करार दिया, तो किसी ने लिखा, “और हम इस खूबसूरत ग्रह पर सिर्फ विनाश में लगे हैं।” एक उपयोगकर्ता ने लिखा, "बस अद्भुत!"
ISS में कार्यरत होते हैं कई देशों के वैज्ञानिक:
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर विभिन्न देशों के अंतरिक्ष यात्री रहते हैं, जो मिलकर विज्ञान और मानवता की सेवा के लिए कार्य करते हैं।
ISS समय-समय पर इस तरह की तस्वीरें साझा करता है, जो पृथ्वी की सुंदरता को एक ब्रह्मांडीय दृष्टिकोण से दिखाती हैं। गौरतलब है कि हाल ही में ISS तब चर्चा में आया था जब NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर लगभग 10 महीनों तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे।
What's Your Reaction?