ओएन दीक्षित जयपुर जिला बैडमिंटन में पद्मजा ने सात, तेजेश्वर, निखिल, अद्विता ने तीन-तीन खिताब जीते

श्री ओएन दीक्षित मेमोरियल विंटर जिला बैडमिंटन का रविवार को समापन तथा पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। प्रतियोगिता में पद्मजा सिंह ने सात खिताब तथा तेजेश्वर पूनिया, निखिल नाथ योगी व अद्विता शर्मा ने तीन-तीन खिताब जीते..

ओएन दीक्षित जयपुर जिला बैडमिंटन में पद्मजा ने सात, तेजेश्वर, निखिल, अद्विता ने तीन-तीन खिताब जीते
05-01-2026 - 10:32 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

जयपुर। श्री ओएन दीक्षित मेमोरियल विंटर जिला बैडमिंटन का रविवार को समापन तथा पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। प्रतियोगिता में पद्मजा सिंह ने सात खिताब तथा तेजेश्वर पूनिया, निखिल नाथ योगी व अद्विता शर्मा ने तीन-तीन खिताब जीते।

रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन 6 फाइनल तथा वेटरन के सभी मैच खेले गए। पद्मजा ने अपने दोनों फाइनल बड़े आसानी से जीते। उन्होंने गर्ल्स सिंगल्स अंडर-15 का फाइनल आराध्या ढींगरा को 21-9, 21-10 से हराकर जीता। वहीं वूमेन सिंगल्स का फाइनल पद्मजा ने 21- 12, 21- 12 से ओजस्विता को हराकर जीता। पुरुष एकल फाइनल में तेजेश्वर पूनिया ने अपना शानदार गेम का प्रदर्शन करते हुए आयुष यादव को 21-7, 21 -18 से हराकर पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया। बॉयज डबल्स अंडर-17 में आर्यन सिंह और अक्षत शेखावत की जोड़ी ने लंबे चले तीन गेमों में दिनेश चौधरी के विनय प्रताप की जोड़ी को 18 -21 , 21-16 ,21-12 से परास्त किया। एक अन्य फाइनल गर्ल्स डबल्स अंडर-19 में अद्विता व गरिमा यादव की जोड़ी ने 21-9 , 23 21 से एंजेल और वर्षा सिंह की जोड़ी को हराकर जीता।

पुरुष युगल फाइनल में अंश कटारा व हिमांशु गुप्ता ने आर्यन सिंह अक्षत सिंह शेखावत को 21 -16 ,21- 16 से हरा फाइनल जीता।

ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री अतुल गुप्ता ने बताया संस्था के अध्यक्ष अनिल मेहता द्वारा शुरू की गई शांति मेहता स्कॉलरशिप पद्मजा सिंह, तेजेश्वर पूनिया, सत्यम गुर्जर, आराध्या ढींगरा व वर्षा सिंह को दी गई। इसमें तीन खिलाड़ियों को 21000 रुपए की राशि तथा दो खिलाड़ियों को ₹11000 की राशि दी जाएगी।

इसके अलावा जस्टिस नरेंद्र कुमार जैन फाऊंडेशन ट्रस्टकी ओर से 20 युवा खिलाड़ियों तथा 10 बुजुर्ग खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरुस्कृत किया गया। जिला सचिव मनोज दासोत के अनुसार मुख्य अतिथि प्रधान निदेशक आयकर अन्वेषण अवधेश कुमार, रिटायर्ड चीफ जस्टिस एनके जैन, नाबार्ड के जनरल मैनेजर निखिल पांडे, भूतपूर्व मंत्री महेश जोशी तथा दीक्षित परिवार के एसएन दीक्षित, पीएन दीक्षित, रचना दीक्षित तथा स्वर्गीय श्री ओएन दीक्षित के पुत्र पंकज दीक्षित रहे।  प्रतियोगिता में अलका बत्रा लोहिया, संजीव तिवारी, अंशुल जैन, योगेंद्र कौशिक, रमेश अरोड़ा, सुरेश कुमार, मुदित जैन, गौरव जैन उपस्थित रहे पारितोषिक वितरण कार्यक्रम के दौरान रेफरी केके माथुर, जगदीश खत्री, अंपायर धर्मराज तथा मैच कंट्रोलर पंकज सैनी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला बैडमिंटन अध्यक्ष अनिल मेहता ने सभी खिलाड़ी उनके परिवार जनों तथा दर्शकों तथा अन्य पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।