भारत ने 'जासूसी गतिविधियों' के चलते एक और पाकिस्तानी अधिकारी को देश से निकाला
भारत ने बुधवार को एक और पाकिस्तानी अधिकारी को देश से निष्कासित कर दिया है। उसे "भारत में अपनी आधिकारिक स्थिति के अनुरूप आचरण न करने" के कारण persona non grata (अवांछनीय व्यक्ति) घोषित किया गया और 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा गया..
नयी दिल्ली। भारत ने बुधवार को एक और पाकिस्तानी अधिकारी को देश से निष्कासित कर दिया है। उसे "भारत में अपनी आधिकारिक स्थिति के अनुरूप आचरण न करने" के कारण persona non grata (अवांछनीय व्यक्ति) घोषित किया गया और 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा गया।
ऐसा माना जा रहा है कि यह अधिकारी पाकिस्तान उच्चायोग में वीज़ा सहायक के रूप में कार्यरत था और उसका संबंध एक पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से था। सरकार ने अपने बयान में कहा कि इस संबंध में पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त (charge d'affaires) को एक कड़ा विरोध पत्र (demarche) सौंपा गया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि भारत में तैनात कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी अपने विशेषाधिकारों और पद का दुरुपयोग न करे।
पिछले सप्ताह भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल एक और पाकिस्तानी कर्मचारी को पंजाब से निष्कासित किया गया था। अमृतसर पुलिस के अनुसार, उन्होंने एक जासूसी गिरोह का भंडाफोड़ किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो संवेदनशील जानकारियाँ इकट्ठा कर उन्हें पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेज रहे थे।
What's Your Reaction?