बलूचिस्तान में स्कूल बस विस्फोट को लेकर पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों को भारत ने किया खारिज

बुधवार को भारत ने बलूचिस्तान के खुज़दार में स्कूल बस विस्फोट को लेकर पाकिस्तानी सेना द्वारा लगाए गए आरोपों को "बेबुनियाद और निराधार" करार देते हुए कड़ी निंदा की।

बलूचिस्तान में स्कूल बस विस्फोट को लेकर पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों को भारत ने किया खारिज
22-05-2025 - 07:59 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। बुधवार को भारत ने बलूचिस्तान के खुज़दार में स्कूल बस विस्फोट को लेकर पाकिस्तानी सेना द्वारा लगाए गए आरोपों को "बेबुनियाद और निराधार" करार देते हुए कड़ी निंदा की। भारत ने कहा कि पाकिस्तान, जो खुद आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बन चुका है, बार-बार इस तरह के झूठे आरोप लगाकर अपने आंतरिक विफलताओं और अंतरराष्ट्रीय बदनामी से ध्यान भटकाना चाहता है।

क्या हुआ था?

बलूचिस्तान के खुज़दार में एक शक्तिशाली विस्फोट के चलते एक स्कूल बस को निशाना बनाया गया। इस हमले में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार छात्र भी शामिल थे, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए। इसकी जानकारी बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगटी ने पत्रकारों को दी।

पाकिस्तान का आरोप:

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने इस हमले के पीछे भारत को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि यह हमला "आतंकी देश भारत द्वारा नियोजित और उसके एजेंटों द्वारा अंजाम दिया गया" है।

भारत का जवाब

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, "हम ऐसे सभी घटनाओं में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं, लेकिन पाकिस्तान की यह आदत बन चुकी है कि वह अपने भीतर के मुद्दों के लिए भारत को दोष दे।"

उन्होंने कहा, "आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बन चुके पाकिस्तान की यह आदत हो गई है कि वह अपने भीतर की असफलताओं और नीतिगत कमज़ोरियों से ध्यान हटाने के लिए भारत पर दोष मढ़ता है।"

उन्होंने पाकिस्तान के इस प्रयास को एक "असफल चाल" बताया और कहा कि "दुनिया को गुमराह करने की ये कोशिशें नाकाम होंगी।"

भारत ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया कि बलूचिस्तान विस्फोट को लेकर लगाए गए पाकिस्तानी आरोप पूरी तरह निराधार हैं और यह पाकिस्तान की पुरानी रणनीति का हिस्सा हैजिसका मकसद अपने देश के अंदरूनी संकटों से ध्यान भटकाना और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सहानुभूति बटोरना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।