भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में पहली तिमाही में 47% की छलांग; अमेरिका, यूएई और चीन शीर्ष बाजार

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के निर्यात में 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इस क्षेत्र के शीर्ष तीन निर्यात गंतव्य..

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में पहली तिमाही में 47% की छलांग; अमेरिका, यूएई और चीन शीर्ष बाजार
21-07-2025 - 03:19 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के निर्यात में 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इस क्षेत्र के शीर्ष तीन निर्यात गंतव्य अमेरिका, यूएई और चीन रहे हैं।

इस अवधि में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 12.41 अरब डॉलर तक पहुंच गया। नीदरलैंड और जर्मनी भी इस क्षेत्र के अन्य प्रमुख निर्यात बाजार रहे हैं।

एक अधिकारी ने कहा, "ये भौगोलिक विविधता भारत की वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति श्रृंखला में बढ़ती हिस्सेदारी और एशिया में एक विश्वसनीय वैकल्पिक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरने को दर्शाती है।"

देशवार इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात हिस्सेदारी

  • अमेरिका: 60.17%
  • यूएई: 8.09%
  • चीन: 3.88%
  • नीदरलैंड: 2.68%
  • जर्मनी: 2.09%

इसी अवधि में भारत के रेडीमेड गारमेंट्स (तैयार परिधान) निर्यात में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
रेडीमेड गारमेंट्स का निर्यात अप्रैल-जून 2025 के दौरान 4.19 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3.85 अरब डॉलर था।

रेडीमेड गारमेंट्स के प्रमुख निर्यात बाजार:

  • अमेरिका: 34.11%
  • यूके: 8.81%
  • यूएई: 7.85%
  • जर्मनी: 5.51%
  • स्पेन: 5.29%

एक अधिकारी ने कहा, "ये आंकड़े वैश्विक परिधान बाजार में भारत की निरंतर प्रतिस्पर्धा को दर्शाते हैं, जिसका श्रेय कुशल श्रमिकों, विविध उत्पाद श्रेणियों और गुणवत्ता व अनुपालन को जाता है।"

वित्त वर्ष 2024-25 में रेडीमेड गारमेंट्स का कुल निर्यात 15.99 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष (FY24) के 14.53 अरब डॉलर के मुकाबले 10.03% अधिक है।

इसी तरह, भारत के समुद्री उत्पादों (सीफूड) के निर्यात में भी तेजी आई है। अप्रैल-जून 2025 के दौरान इनका निर्यात 19.45% बढ़कर 1.95 अरब डॉलर तक पहुंच गया। FY24 में समुद्री उत्पादों का कुल निर्यात मामूली वृद्धि के साथ 7.41 अरब डॉलर रहा।

समुद्री उत्पादों के शीर्ष आयातक देश

  • अमेरिका: 37.63%
  • चीन: 17.26%
  • वियतनाम: 6.63%
  • जापान: 4.47%
  • बेल्जियम: 3.57%

अधिकारी ने बताया कि "उत्पाद विविधीकरण, कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स में सुधार और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के पालन ने भारत को वैश्विक सीफूड बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाए रखा है।"

इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडीमेड गारमेंट्स और समुद्री उत्पाद—इन तीनों क्षेत्रों में भारत की निर्यात सफलता का एक समान सूत्र है..
विकसित और उच्च-मूल्य वाले बाजारों पर मजबूत निर्भरता।

अधिकारी ने निष्कर्ष में कहा, "अमेरिका तीनों क्षेत्रों में लगातार भारत का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बनकर उभरा है, जो इसे भारत का सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार साबित करता है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।