भारत-पाक युद्धः नीरज चोपड़ा ने भारतीय सेना की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया में कहा, हमें गर्व है..
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान पर किए गए हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है..
नयी दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान पर किए गए हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “हमें अपनी बहादुर भारतीय सेना पर गर्व है, जो आतंकवाद के खिलाफ देश के लिए लड़ रही है। आइए हम सब अपने हिस्से की ज़िम्मेदारी निभाएं और सभी दिशानिर्देशों का पालन करें ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जय हिंद, जय भारत, जय हिंद की सेना!”
We are proud of our Brave Indian Armed Forces who are fighting for our nation against Terrorism.
Let’s do our part and make sure to follow guidelines to ensure everyone’s safety during this time.
जय हिन्द जय भारत जय हिन्द की सेना — Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) May 8, 2025
तीन घंटे बाद उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, “पूरा देश हमारी सेना के साथ है।”
साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राइफल्स का युद्धघोष साझा किया – "वीर भोग्या वसुंधरा, राजा रामचंद्र की जय।"
पाकिस्तान की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के विरुद्ध जो प्रतिक्रिया हो रही है। उसे देखते हुए दिल्ली में भी सुरक्षा सख्त कर दी गयी है। इंडिया गेट क्षेत्र खाली करवाया गया और वहां यातायात को नियंत्रित किया गया। दिल्ली सरकार ने आपात स्थिति की तैयारी में सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी हैं।
सरकारी सर्कुलर में कहा गया, “वर्तमान स्थिति और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की तैयारी को देखते हुए, सक्षम प्राधिकारी ने आदेश दिया है कि अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी/कर्मी को अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।”
What's Your Reaction?