जयपुर के महारानी कॉलेज में इस्लामिक मजारें मिलने से ज़मीन कब्जे का विवाद गरमाया
राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित महारानी कॉलेज में तीन इस्लामिक मजारें मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया है..
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित महारानी कॉलेज में तीन इस्लामिक मजारें मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कॉलेज परिसर के भीतर इन संरचनाओं की मौजूदगी को लेकर संस्थान की ज़मीन पर कब्जे की साज़िश के आरोप लगाए जा रहे हैं।
धरोहर बचाओ संरक्षण समिति के प्रमुख भरत शर्मा ने दावा किया है कि ये मजारें वक्फ एक्ट की आड़ में कॉलेज की ज़मीन पर अवैध कब्जा करने की साजिश के तहत बनाई गई हैं। उन्होंने परिसर के भीतर से एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वे कॉलेज प्रशासन से इन मजारों को तुरंत हटाने की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, ये मजारें कॉलेज परिसर में स्थित पंप हाउस और वाटर टैंक के पास बनी हुई हैं, जो ऊंची चारदीवारी से घिरा हुआ क्षेत्र है। हालांकि, इन संरचनाओं को किसने और कब बनाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जब इस मामले में कॉलेज प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल सहित पूरा स्टाफ उस समय कॉलेज में मौजूद नहीं था।
What's Your Reaction?