यमन में हौती ठिकानों पर इस्राइली हमले; ईरान-समर्थित हथियार स्थलों, कब्जाए गए जहाज़ और बिजली संयंत्र पर बमबारी
इस्राइली सेना ने सोमवार तड़के पुष्टि की कि उसके लड़ाकू विमानों ने यमन के कई बंदरगाहों पर हौती विद्रोहियों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए हैं..
तेल अवीव। इस्राइली सेना ने सोमवार तड़के पुष्टि की कि उसके लड़ाकू विमानों ने यमन के कई बंदरगाहों पर हौती विद्रोहियों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में होडेदा, रास ईसा, अल-सलीफ और रास कांतीब पावर प्लांट को निशाना बनाया गया।
इस्राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “IAF (इस्राइली एयर फोर्स) के लड़ाकू विमानों ने खुफिया जानकारी के आधार पर हौती आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए — अल होदेदा, रास ईसा, सलीफ बंदरगाहों और रास कांतीब पावर प्लांट में... IDF इस्राइली नागरिकों के खिलाफ खतरों से निपटने के लिए जहां ज़रूरत होगी, वहां कार्रवाई करता रहेगा।”
IDF के मुताबिक, ये हमले हौती समूह द्वारा इस्राइल पर बार-बार किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में किए गए। साथ ही IDF ने हौती विद्रोहियों पर लाल सागर से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर हमले कर वैश्विक समुद्री यातायात को खतरे में डालने का भी आरोप लगाया।
⭕️ IAF jets, guided by intelligence, struck Houthi terror targets at the ports of Al Hudaydah, Ras Isa, Salif, and the Ras Kanatib Power Plant.
The strikes targeted sites used to transfer Iranian weapons and attack Israeli civilians with UAVs & missiles.
Among the targets: the… pic.twitter.com/xd33PwV1LC — Israel Defense Forces (@IDF) July 6, 2025
हमलों के प्रमुख लक्ष्यों में से एक था "गैलेक्सी लीडर" नामक वाणिज्यिक जहाज़, जिसे IDF के अनुसार हौती लड़ाकों ने 2023 में जब्त किया था और उसमें रडार सिस्टम लगाए थे ताकि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर जहाजों की निगरानी की जा सके। इस्राइली सेना ने आरोप लगाया कि यह जहाज समुद्री आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
इसके अलावा, रास कांतीब बिजली संयंत्र पर भी हमला किया गया। इस्राइल का कहना है कि यह संयंत्र भी सैन्य गतिविधियों में सहयोग के लिए इस्तेमाल हो रहा था।
What's Your Reaction?