केजरीवाल का बीजेपी पर हमला: ‘आदिवासी फंड से 2 करोड़ के समोसे कौन खा गया?’

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने गुजरात में अपने 30 साल के शासन में सब कुछ बर्बाद कर दिया है और समाज के हर वर्ग का अपमान किया..

केजरीवाल का बीजेपी पर हमला: ‘आदिवासी फंड से 2 करोड़ के समोसे कौन खा गया?’
21-01-2026 - 01:31 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

वडोदरा।  आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने गुजरात में अपने 30 साल के शासन में सब कुछ बर्बाद कर दिया है और समाज के हर वर्ग का अपमान किया है।

यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि कभी देश का सबसे समृद्ध राज्य रहा गुजरात आज बीजेपी शासन में किसान, युवा और गरीबों के लिए मुश्किलों का राज्य बन गया है

उन्होंने कहा, इन 30 सालों में इन्होंने सब कुछ बर्बाद कर दिया और समाज के हर वर्ग का अपमान किया। यह लड़ाई सत्ता की नहीं है, यह गुजरात की इज्जत की लड़ाई है, गुजरातियों के स्वाभिमान की लड़ाई है। यह सिर्फ एक पार्टी को हटाकर दूसरी पार्टी को लाने की बात नहीं है।”

सभा को संबोधित करने से पहले केजरीवाल ने 18 जनवरी 2024 को हुए हरनी झील नाव हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। इस हादसे में 12 स्कूली बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया, इन्हें आपकी परवाह नहीं है, इन्हें ठेकेदारों की परवाह है। 12 बच्चे मर गए, लेकिन न तो किसी को मुआवजा मिला और न ही किसी को सज़ा दी गई।”

पीड़ित परिवारों के साथ अन्याय का आरोप

केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे से जुड़े दो परिवारों की महिलाएं जब मुख्यमंत्री की बैठक में पहुंचीं, तो उन्हें पुलिस ने वहां से बाहर निकाल दिया। इसके दो दिन बाद पुलिस उनके घर तोड़ने (डिमोलिशन) पहुंच गई।

आदिवासी इलाकों के फंड के दुरुपयोग का आरोप

AAP प्रमुख ने कहा कि गुजरात का आदिवासी क्षेत्र आज भी सबसे पिछड़ा हुआ है लेकिन उसके विकास के लिए आवंटित धन को दूसरे कामों में लगाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित देदीयापाड़ा सीट से AAP विधायक द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में सामने आया कि नर्मदा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो राज्य के आदिवासी कल्याण कोष से लिए गए थे।

केजरीवाल ने दावा किया,“इसमें से 2 करोड़ रुपये समोसों पर, 5 करोड़ रुपये टेंट पर और 7 करोड़ रुपये मंच पर खर्च किए गए।”

डर दिखाकर शासन कर रही है बीजेपी’

सत्तारूढ़ दल पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आदिवासियों के लिए तय फंड की लूट की जा रही है, और बीजेपी डर का माहौल बनाकर, अत्याचार करके और लोगों को अपमानित कर सत्ता बनाए हुए है

उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और उन्हें पूरा भरोसा है कि AAP 2027 के गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी

कांग्रेस पर भी निशाना

केजरीवाल ने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर भी हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस कुछ करने में असमर्थ है, क्योंकि पार्टी के लोगों को सरकार से ठेके मिलते हैं।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।