मानसून सत्र से पहले खड़गे ने धनखड़ से की मुलाकात, विपक्ष ने उठाई सार्थक सत्र की मांग

दिल्ली। संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति व राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। खड़गे ने कहा कि विपक्ष सत्र को उत्पादक..

मानसून सत्र से पहले खड़गे ने धनखड़ से की मुलाकात, विपक्ष ने उठाई सार्थक सत्र की मांग
16-07-2025 - 12:02 PM

नयी दिल्ली। संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति व राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। खड़गे ने कहा कि विपक्ष सत्र को उत्पादक (प्रोडक्टिव) बनाना चाहता है।

मानसून सत्र की शुरुआत 21 जुलाई से होनी है, जो लगभग एक महीने तक चलेगा।

खड़गे ने मुलाकात के बाद एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "विपक्ष चाहता है कि 21 जुलाई से शुरू होने वाला राज्यसभा सत्र सकारात्मक और प्रभावशाली हो। इसके लिए जरूरी है कि रणनीतिक, राजनीतिक, विदेश नीति से जुड़े और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर खुलकर बहस हो — ये सभी जनता से जुड़े अहम विषय हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आज मैंने राज्यसभा के माननीय सभापति से मुलाकात की और हमारे बीच रचनात्मक बातचीत हुई।" इसके साथ ही उन्होंने अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।

खड़गे की यह पहल मानसून सत्र से पहले विपक्ष की संसदीय एकजुटता और संवाद की पहल के रूप में देखी जा रही है, खासतौर पर ऐसे समय में जब देशभर में कई मुद्दे जैसे महंगाई, बेरोज़गारी, मणिपुर संकट, विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई और विदेश नीति चर्चा में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।