IA&AS अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले, कई अहम पदों पर नई तैनाती.. रामावतार शर्मा ने जयपुर में महालेखाकार (लेखा परीक्षा-प्रथम) का पद संभाला

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (C&AG) के कार्यालय में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (IA&AS) के वरिष्ठ अधिकारियों के व्यापक तबादले और नियुक्तियाँ की गई हैं। कई अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया..

IA&AS अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले, कई अहम पदों पर नई तैनाती.. रामावतार शर्मा ने जयपुर में महालेखाकार (लेखा परीक्षा-प्रथम) का पद संभाला
14-02-2026 - 12:07 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (C&AG) के कार्यालय में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (IA&AS) के वरिष्ठ अधिकारियों के व्यापक तबादले और नियुक्तियाँ की गई हैं। कई अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ये आदेश अलग-अलग तिथियों से प्रभावी होंगे।

इन्हीं आदेशों के क्रम में भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रामावतार शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर में महालेखाकार (लेखा परीक्षा-प्रथम) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2003 बैच के अधिकारी शर्मा वर्तमान में महालेखाकार (लेखा परीक्षा-द्वितीय) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

इससे पहले वे बिहार में महालेखाकार के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी, शिमला में निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास में लेखा परीक्षा निदेशक के रूप में भी उनकी नियुक्ति रह चुकी है।

IA&AS अधिकारियों के तबादले व नयी पोस्टिंग

क्रम

अधिकारी का नाम

बैच

वर्तमान पद

नई तैनाती / पदस्थापन

प्रभावी तिथि

1

रश्मि अग्रवाल

1994

DG (Central Region-I), भोपाल

DG ऑडिट, रक्षा सेवाएँ, नई दिल्ली

01.03.2026 या बाद में

2

नज़ली जाफरी शायिन

1999

PAG (Audit-I), पंजाब

PAG (Audit), दिल्ली

तत्काल

3

फैसल इमाम

2000

DG, RCB&KI, रांची

PAG, मिज़ोरम, आइजोल

तत्काल

4

आर थिरुप्पथी वेंकटासामी

2000

PAG (Audit-II), TN & पुडुचेरी

PAG (Audit-I), तमिलनाडु

10.04.2026 या बाद में

5

रामावतार शर्मा

2003

AG (Audit-II), राजस्थान

AG (Audit-I), राजस्थान

तत्काल

6

त्रिप्ति गुप्ता

2005

AG (A&E), पंजाब

PD ऑडिट, रक्षा सेवाएँ, चंडीगढ़

15.04.2026 या बाद में

7

गुरप्रीत वालिया

2009

PD (Southern Region)

AG (A&E), पंजाब

15.04.2026 या बाद में

8

संजय कुमार (II)

2002

PD ऑडिट, सेंट्रल, लखनऊ

PD (Southern Region), चेन्नई

15.04.2026 या बाद में

9

सिद्धार्थ बॉन्डाडे

2006

AG (Audit-I), MP

AG (A&E), MP

01.08.2026 या बाद में

10

राजदीप सिंह

2000

DG, RCB&KC, नई दिल्ली

PAG (Audit-I), MP

01.08.2026 या बाद में

11

राजेश रंजन

2007

PD ऑडिट, Defence-Commercial

AG (A&E), मेघालय

तत्काल

12

समीर मेहता

2010

AG (Audit-II), पंजाब

PD ऑडिट, सेंट्रल, चंडीगढ़

तत्काल

13

कुमार अभय

2008

AG (Audit), असम

AG (Audit-II), पंजाब

तत्काल

14

गौरव कुमार

2009

AG (A&E), असम

AG (Audit), असम

तत्काल

15

अथिखो चालाई

1993

PAG (A&E), मणिपुर

PAG (A&E), असम

तत्काल

16

वरुण आहूजावालिया

2010

AG (A&E),

Tags:

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies.