प्रधान महालेखाकार (ऑडिट) राजस्थान कार्यालय से 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेस्ली रॉबसन

लेस्ली रॉबसन यानी प्रधान महालेखाकार (ऑडिट) राजस्थान के जयपुर स्थित कार्यालय के वेलफेयर सेक्शन में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (Assistant Audit Officer) के पद पर कार्यरत बेहद स्नेहिल और लोकप्रिय व्यकित्व 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने जा रहे..

प्रधान महालेखाकार (ऑडिट) राजस्थान कार्यालय से 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेस्ली रॉबसन
31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेस्ली रॉबसन (बाएं से दाएं नीले सूट में)
30-12-2025 - 01:31 PM
30-12-2025 - 01:45 PM

जयपुर। लेस्ली रॉबसन यानी प्रधान महालेखाकार (ऑडिट) राजस्थान के जयपुर स्थित कार्यालय के वेलफेयर सेक्शन में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (Assistant Audit Officer) के पद पर कार्यरत बेहद स्नेहिल और लोकप्रिय व्यकित्व 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी भूमिका में वे कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों की देखरेख करते हुए इसके संचालन को पूरी के साथ जिम्मेदारी निभाते रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि रॉबसन एंग्लो इंडियन एसोसिएशन, राजस्थान के सचिव के तौर पर वे समुदाय से जुड़े सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासनिक सेवा, खेल और सामाजिक संगठन..तीनों क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी उन्हें एक समर्पित और बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करती है।

खेल और प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लेस्ली रॉबसन की शैक्षणिक व पेशेवर यात्रा उपलब्धियों से भरी रही है। उन्होंने वर्ष 1981 में सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिकुलेशन, 1983 में मध्य प्रदेश बोर्ड से उच्च माध्यमिक शिक्षा और 1986 में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

खेल उपलब्धियाँ
लेस्ली रॉबसन ने स्कूल और विश्वविद्यालय स्तर से लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने 1981–82 में हॉकी स्कूल नेशनल्स में भोपाल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद 1984 से 1986 के बीच पश्चिम क्षेत्र अंतर-आंचलिक फुटबॉल टूर्नामेंट में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का प्रतिनिधित्व किया।
साल 1985 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में उन्होंने चार गोल कर सर्वोच्च स्कोरर का खिताब हासिल किया और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

उन्होंने 1985 से 1987 तक संतोष ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की सीनियर फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया, जबकि 1989 से 1991 तक राजस्थान की सीनियर राज्य फुटबॉल टीम की ओर से भी संतोष ट्रॉफी में खेले। इसके अतिरिक्त, 1988 से 2009 तक वे मध्य प्रदेश और राजस्थान की फुटबॉल व हॉकी टीमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल रहे।

पेशेवर करियर
लेस्ली रॉबसन को 1988 में खेल कोटा के तहत फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में महालेखाकार (ऑडिट), राजस्थान, जयपुर कार्यालय में ऑडिट क्लर्क के पद पर नियुक्ति मिली। वर्ष 1992 में उन्हें ऑडिटर और 1996 में वरिष्ठ ऑडिटर पद पर पदोन्नति दी गई।
2012
में वे गजेटेड पद पर पदोन्नत होकर सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी बने। वर्तमान में वे कार्यालय में लगभग 1200 कर्मचारियों के कल्याण एवं खेल गतिविधियों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

अपने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ उन्होंने वर्षों के दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया और विभागीय स्तर पर फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक आयोजित कराया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।