मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा: परमार

मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी कार्य समिति एवं प्रबंधक मंडल की बैठक 25 मार्च 2025 को संपन्न हुई। यह बैठक मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग मंत्री एवं अध्यक्ष मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई।

मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा: परमार
26-03-2025 - 11:01 PM

भोपाल मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी कार्य समिति एवं प्रबंधक मंडल की बैठक 25 मार्च 2025 को संपन्न हुई। यह बैठक मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग मंत्री एवं अध्यक्ष मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में परमार ने अकादमी को आत्मनिर्भर बनाने,  आर्थिक रूप से और ज्यादा सुदृढ करने, समय पर पुस्तकें प्रकाशित करने तथा छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए बाजार में भी अकादमी पुस्तकों की किताबों का बिक्री केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। अकादमी द्वारा प्रकाशित द्विमासिक रचना पत्रिका में समसामयिक आलेख , विश्वविद्यालय महाविद्यालय तथा उच्च शिक्षा विभाग की गतिविधियों की जानकारी नवाचार के साथ प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए।

अकादमी कार्य समिति प्रबंधक मंडल की बैठक में अकादमी के नियमित कार्मिकों को पात्रता अनुसार समयमान वेतनमान दिए जाने,  दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थाई कर्मी बनाने, संविदा कर्मचारियों को समकक्षता प्रदान करने तथा स्वीकृत रिक्त पदों को भरने, एंव अकादमी के संविधान में संशोधन कर समसामयिक बनाने का भी निर्णय लिया गया।

इसके पूर्व मध्य प्रदेश हिंदी हिंदी ग्रंथ अकादमी से प्रकाशित पुस्तक " भारतीय ज्ञान परंपरा और समग्र स्वास्थ्य : लेखक डॉक्टर मनोहर भंडारी की पुस्तक का मंत्री परमार द्वारा विमोचन किया गया।

बैठक में निशांत वरवड़े, आयुक्त उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शासन, अशोक कडेंल, संचालक , मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी तथा डॉ. नीलिमा गुप्ता कुलगुरु, डॉक्टर हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, डॉ अनुराग द्विवेदी, प्रतिनिधि कुलगुरु, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, डॉ एसके मिश्रा प्रतिनिधि, कुलगुरु विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, डॉ राजकुमार आचार्य कुलगुरु, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर,  डॉ राजेश वर्मा,  कुलगुरु रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, डॉ अरविंद सक्सेना, प्रतिनिधि कुलगुरु जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर, डॉ राजेंद्र कुरारिया, कुलगुरु अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, डॉ संजय तिवारी, कुलगुरु मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल, डॉक्टर सुरेश कुमार जैन कुलगुरु बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल डॉ विजय मोहन तिवारी, कुलगुरु माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल, डॉ. खेम सिंह डहरिया कुलगुरु अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल, डॉक्टर भरत मिश्रा कुलगुरु महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट,डॉक्टर दुर्गावती सिंह प्रतिनिधि, कुलगुरु महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर, डॉ रुचि सिंह प्रतिनिधि, कुलगुरु पंडित  शंभू नाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल, डॉ. इंद्र प्रसाद त्रिपाठी, कुलगुरु राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा डॉ विजय कुमार सी जी, कुलगुरु हर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय डॉक्टर बैद्यनाथ लाभ कुलगुरु सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय सांची, डॉक्टर रामदास आत्राम ,कुलगुरु  डॉ बी आर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू इंदौर, डॉ पूजा सिंह प्रतिनिधि कुलगुरु राजमाता विजय राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर, डॉ मुकेश कुमार सिंह प्रतिनिधि आयुक्त तकनीकी शिक्षा मध्य प्रदेश शासन,तथा मनोनीत सदस्य सर्वश्री डां.मथुरा प्रसाद, अतिरिक्त क्षेत्रीय संचालक भोपाल संभाग,डां. राकेश दंढ उज्जैन, डॉ. प्रकाश बरतूनिया भोपाल , डॉक्टर गीता नायक, उज्जैन, डां. प्रज्ञेश अग्रवाल भोपाल,  डॉक्टर दिलीप सोनी उजैन , डॉक्टर बिहारी लाल द्विवेदी डिंडोरी ,डॉ राजेंद्र कुरारिया जबलपुर , डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा उज्जैन, डॉक्टर राजेंद्र वैद्य,ग्वालियर दो अल्केश चतुर्वेदी जबलपुर, डॉ दिनेश दवे इंदौर, अकादमी के सहायक संचालक श्री राम विश्वास कुशवाहा उपस्थित रहे।

बैठक के विचारणीय विषयों की प्रस्तुति अकादमी के संचालक अशोक कड़ेल जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रस्ताव पर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं मनोनीत सदस्यों ने सकारात्मक  विचार रखें।

अकादमी के संचालक अशोक कडेल द्वारा परमार, आयुक्त उच्च शिक्षा, सभी कुलगुरुओं एवं सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।