पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन: सफदरजंग अस्पताल के सूत्र
सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों के सिलसिले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो..
सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों के सिलसिले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया।
अस्पताल ने अभी तक उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया है। 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान पांच सिखों की हत्या और एक गुरुद्वारे को जलाने से जुड़े एक मामले में 17 दिसंबर, 2018 को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
कुमार तिहाड़ जेल में बंद थे। दंगों के दौरान दो सिख पुरुषों की हत्या से संबंधित एक अन्य मामले में भी उन्हें फरवरी 2025 में दिल्ली की एक अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
गौरतलब है कि तीन बार लोकसभा सदस्य रहे कुमार बाहरी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे और कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे। 2018 में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
What's Your Reaction?