मुस्लिम छात्रा को हिजाब पहनकर पढ़ाई जारी रखने की अनुमति मिली: मंत्री वी. शिवनकुट्टी

केरल के जनरल एजुकेशन मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने मंगलवार को कोच्चि के एक ईसाई प्रबंधन वाले निजी विद्यालय को निर्देश दिया कि वहां पढ़ रही एक मुस्लिम छात्रा को हिजाब (धार्मिक सिर ढकने वाला स्कार्फ) पहनकर अपनी पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी..

मुस्लिम छात्रा को हिजाब पहनकर पढ़ाई जारी रखने की अनुमति मिली: मंत्री वी. शिवनकुट्टी
15-10-2025 - 09:19 AM

तिरुवनंतपुरम/कोच्चि। केरल के जनरल एजुकेशन मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने मंगलवार को कोच्चि के एक ईसाई प्रबंधन वाले निजी विद्यालय को निर्देश दिया कि वहां पढ़ रही एक मुस्लिम छात्रा को हिजाब (धार्मिक सिर ढकने वाला स्कार्फ) पहनकर अपनी पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी जाए।

मंत्री ने स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधन को यह भी निर्देश दिया कि वे छात्रा और उसके माता-पिता को हुई मानसिक परेशानी को दूर करने के लिए कदम उठाएं, जो छात्रा के हिजाब पहनने को लेकर उत्पन्न हुई थी।
शिवनकुट्टी के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, विद्यालय प्रशासन को इस संबंध में बुधवार सुबह 11 बजे तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।

मंत्री ने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि केरल में किसी भी छात्र को ऐसी कठिनाई का सामना नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह राज्य धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को सर्वोच्च मानता है।”
उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्था को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह निर्देश उस रिपोर्ट के बाद जारी किया गया, जो एर्नाकुलम के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन ने दी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से गंभीर लापरवाही हुई है।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि सिर्फ हिजाब पहनने के कारण छात्रा को कक्षा में प्रवेश न देना गंभीर अनुशासनहीनता है और यह शिक्षा का अधिकार अधिनियम’ (Right to Education Act) का उल्लंघन है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।